ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कानपुर हिंसा के आरोपी बाबा बिरयानी के मालिक को कैदी ऐसे कर रहे परेशान

कानपुर   (मानवीय सोच)   मुख्तार बाबा उर्फ बिरयानी बाबा ने शिकायत की है कि बाकी कैदी उसे परेशान कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बिरयानी बाबा के नाम से मशहूर मुख्तार बाबा से कैदी बिरयानी बनाने का तरीका पूछ रहे हैं और कह रहे हैं कि जेल में वो बिरयानी बनाकर खिलाए। मुख्तार बाबा का कहना है कि जेल में बंद दूसरे कैदी उससे बार बार बिरयानी बनाने का तरीका पूछते हैं साथ ही ये भी कहते हैं कि वो उन्हें जेल में बढ़िया बिरयानी बनाकर खिलाए। यही नहीं कई लोग उसे बिरयानी को लेकर चिढ़ाते भी हैं।

मुख्तार बाबा को पुलिस ने बेकनगंज में हिंसा के तीन मामलों में आरोपी बनाया है। पुलिस ने 22 जून को मुख्तार बाबा को गिरफ्तार किया था जिसके बाद कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। यही नहीं पुलिस ने मुख्तार बाबा उर्फ बिरयानी बाबा की दुकानों को भी सील कर दिया है। सहायक खाद्य आयुक्त के मुताबिक जाजमऊ और डिफेंस कॉलोनी और किदवई नगर इलाके में मौजूद मुख्तार बाबा की बिरयानी की दुकान से खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए थे जिसे असुरक्षित पाए जाने के बाद उसकी दुकान सील कर दी गई है।

गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के कथित तौर पर विवादित टिप्पणी के बाद कानपुर में जुमे की नमाज के बाद 3 जून को हिंसा भड़क गई थी। इस मामले में छानबीन के दौरान मुख्तार बाबा का नाम सामने आया था जिसके खिलाफ पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में केस दर्ज किया है।

 

Scroll to Top