ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ममत बनर्जी की TMC ने शिंजो आबे हत्याकांड को अग्निपथ योजना से जोड़ा

कोलकाता  (मानवीय सोच)  तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ ने अपने बंगाली लेख ‘शिज़ो की हत्या में अग्निपथ छाया’ शीर्षक से भारत में रक्षा भर्ती के लिए नई शुरू की गई अग्निपथ योजना के साथ पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या को जोड़ा है। लेख में कहा गया है कि शिंजो आबे की हत्या भारत की अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रतिरोध को मजबूत करेगी क्योंकि आबे की हत्या करने वाले व्यक्ति ने बिना पेंशन के तहत सेना में काम किया था।

मुखपत्र में लिखा गया है “यह महत्वपूर्ण है कि केंद्र सरकार भी उसी तरह को लोगों की सेना में भर्ती करने की कोशिश कर रहा है, जिससे पूरे देश में बड़े पैमाने पर हलचल हुई है। इस योजना के तहत लोग केवल 4.5 साल तक नौकरी में रहेंगे। कोई पेंशन नहीं होगी और रिटायरमेंट के बाद अन्य लाभ भी नहीं मिलेगा।”

शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना में शिंजो आबे को 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी ने गोली मार दी थी। अबे नारा शहर में भाषण दे रहे थे। कुछ घंटों के बाद पूर्व प्रधानमंत्री को मृत घोषित कर दिया गया।

दुनिया ने शिंजो आबे की मौत पर शोक व्यक्त किया है। पुलिस ने 41 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि उसने आबे को हाथ से बने कट्टे से मारा है। जापानी मीडिया के अनुसार, यामागामी ने मौके से भागने का प्रयास नहीं किया। उसने जांचकर्ताओं को बताया कि वह आबे से असंतुष्ट था और उसे मारना चाहता था। हालांकि वह आबे की राजनीतिक मान्यताओं से नाराज नहीं था।

Scroll to Top