ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रेप की धमकी पर युवती ने फेसबुक पर वीडियो शेयर कर लगाई फांसी

बस्ती   (मानवीय सोच)  युवती ने रेप की धमकी मिलने पर शुक्रवार को फांसी लगा ली। इससे पहले उसने वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया। मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को दुष्कर्म की धमकी देने का आरोप लगाया है। वीडियो में युवती ने जान से मारने की धमकी का हवाला दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बस्ती में छावनी क्षेत्र की रहने वाली मृतका के पिता दिल्ली-हरिद्वार में पेंटिंग की ठेकेदारी का काम करते हैं। युवती भी इन दिनों पिता के साथ दिल्ली में ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही वह दिल्ली से गांव लौटी थी। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को घर पर कमरा बंद कर उसने छत की कुंडी से फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजन देखने गए तो जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे सीएचसी हर्रैया ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या से पहले युवती ने अपना वीडियो भी बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया था। वीडियो की जानकारी परिजनों को बाद में हुई। इधर बेटी की आत्महत्या की सूचना पाकर पिता भी दिल्ली से बस्ती पहुंच गए। शनिवार को पिता ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक ने उनकी बेटी को उसके साथ रेप करने की धमकी दी थी। इससे आहत होकर उसने फांसी लगा ली। वीडियो में युवती किसी व्यक्ति को निर्दोष बता रही है। साथ ही जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात कह रही है। हालांकि, आवाज बहुत स्पष्ट नहीं है।

थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि युवती ने आत्महत्या की है। उसका स्मार्टफोन पुलिस को नहीं मिला है, जिसमें फांसी लगाने से पहले वीडियो बनाने की बात सामने आ रही है। घटना की छानबीन की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Scroll to Top