ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ईडी ने सोनिया गांधी को फिर जारी किया समन, नेशनल हेराल्ड मामले में 21 जुलाई को

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को नया समन जारी किया है। अब ईडी ने सोनिया गांधी को 21 जुलाई को पेश होने को कहा है। इससे पहले जब ईडी ने समन जारी किया था तो स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सोनिया गांधी ने इसे पोस्टपोन करने का निवेदन किया था। सोनिया गांधी का निवेदन स्वीकार करते हुए ईडी ने पूछताछ की तारीख जुलाई के आखिरी सप्ताह बढ़ाने की बात कही थी।

75 वर्षीय सोनिया गांधी ने ईडी को पत्र लिखकर कहा था कि डॉक्टरों ने उन्हें घर पर ही कुछ समय तक रेस्ट करने को कहा था। बता दें कि सोनिया गांधी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। पहले उन्हें 23 जून को ईडी के सामने पेश होना था। वहीं राहुल गांधी इसी मामले में ईडी के दफ्तर में कई दिनों तक पेश हुए थे।

राहुल गांधी की पेशी के विरोध में कांग्रेस नेता सड़क पर भी उतर आए थे और उन्होंने इसका विरोध किया था। उनका कहना था कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और इनका इस्तेमाल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कर रही है।

बता दें कि नेशनल हेरल्ड का मामला तब चर्चा मं आया था जब भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्रायल कोर्ट में याचिका दे आरोप लगाया था कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अवैध तरीके से यंग इंडियन लिमिटेड के जरिए असोसिएट जर्नल्स का अधिग्रहण किया था। स्वामी ने आरोप लगाया था कांग्रेस नेताओं ने पैसे का गबन किया है।

2015 में इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जमानत दे दी थी। इसके बाद 2016 में सुप्रीम कोर्ट सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पांच आरोपियों कोर्ट में पेश होने से छूट दी थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने मामले को रद्द करने से इनकार कर दिया था।

Scroll to Top