रामपुर (मानवीय सोच) आजमगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव हारने के बाद सपा और उसकी सहयोगी सुभासपा के बीच खींचतान जारी है। इस बीच सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भाजपा समर्थिक राष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार की डिनर पार्टी में शामिल हुए हैं। राजभर के डिन पार्टी में शामिल होने को लेकर रामगोपाल यादव ने कहा है कि दावत खाने जाना कोई बुरी बात नहीं है। रामगोपाल यादव ने कहा कि ओपी राजभर कई बार फैसले बदल चुके हैं और हमें भरोसा है कि उनका आखिरी फैसला हमारे पक्ष में होगा।
वहीं शिवपाल यादव को लेकर रामगोपाल यादव ने कहा- नो कमेंट्स…राम गोपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेडी और वाईएसआर अगर बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे तो राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का उम्मीदवार जीतेगा। राम गोपाल यादव ने कहा कि अगर अंतरआत्मा की आवाज पर लोगों ने वोट डाला तो यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव जीतेंगे। यही नहीं, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी यशवंत सिन्हा ने कहा कि 2014 में क्षेत्रीय पार्टियां ही बीजेपी को रोकने का काम करेगी।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से ओपी राजभर और अखिलेश यादव के रिश्तों के बीच तल्खियां बढ़ी है। राजभर ने अखिलेश यादव पर एक के बाद एक कई हमले किए थे। उन्होंने कहा था कि अखिलेश के नेतृत्व में सपा एक भी चुनाव नहीं जीती। यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा था कि अखिलेस 2012 में इसलिए सीएम बने क्योंकि वो मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। अब ओपी राजभर एनडीए समर्थित उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मु की डिनर पार्टी में शामिल हुए हैं जिसको लेकर राजनीति गर्मा गई है।
दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर सपा महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य ने कहा कि सपा का जो सदस्य बनता है उसकी सदस्यता पांच साल की होती है। जो पचास सदस्य बनाता है उसको हम सक्रिय सदस्य कहते हैं।
