उन्नाव (मानवीय सोच) परिषदीय स्कूल में पांचवीं की छात्रा पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने वाली टीचर पर कार्रवाई हो गई है। शिक्षामित्र के पद पर तैनात टीचर का मानदेय रोक दिया गया है। इसके साथ ही टीचर का तबादला करते हुए एफआईआर के लिए थाने में तहरीर भी दी गई है। घटना सोमवार की है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी फास्ट हुए और टीचर पर एक्शन हुआ है।
शिक्षा मित्र द्वारा बच्ची के पिटाई के वायरल वीडियो पर जांच करने पहुंच बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा मित्र का मानदेय रोक स्थानांतरण की कार्रवाई तय की। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी ने एफआईआर के लिए थाने में तहरीर दी है।
असोहा के इस्लाम नगर के प्राथमिक विद्यालय शिक्षा मित्र के पद पर तैनात सुशील कुमारी (शीलू) ने कक्षा 7 की छात्रा को पीटा था। इसका किसी ने क्लास के बाहर से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया था। कुछ ही देर में वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो अधिकारियों तक पहुंच गया।
वायरल वीडियो की जांच करने पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय त्रिपाठी ने टीचर पर कार्रवाई करते हुए विद्यालय से स्थानान्तरण करने के साथ ही मानदेय रोकने का आदेश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने टीचर पर एफआईआर के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
वहीं, बच्ची के पिता राजेश व माता किरन देवी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से सिर्फ स्थानांतरण करने का लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। टीचर पर स्थानांतरण के अलावा अन्य कोई कार्यवाही ना हो, इसके लिए प्रधान व कई ग्रामीणों ने भी बीएसए को पत्र सौंपा है।
