ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीमा कंपनी को ही जांचना होगा बीमा लेने वाला पहले से बीमार है या नहीं

नई दिल्ली   (मानवीय सोच) दिल्ली राज्य उपभोक्ता आयोग ने अहम फैसले में कहा है कि बीमा कंपनियां पहले से बीमारी होने को आधार बनाकर मेडिक्लेम देने से इनकार नहीं कर सकती हैं। यह बीमा कंपनी की जिम्मेदारी है कि पॉलिसी जारी करते वक्त ही वह बीमाधारक की जांच कराए कि उसे पहले से कोई बीमारी है या नहीं।

आयोग की अध्यक्ष जस्टिस संगीता ढींगरा सहगल और सदस्य राजन शर्मा की बेंच ने बीमा कंपनी के पक्ष में पारित जिला उपभोक्ता फोरम के आदेश को रद्द करते हुए यह फैसला दिया। फोरम ने बीमा कंपनी द्वारा दिल्ली निवासी बीमाधारक एस.एस. जसपाल को पहले से मधुमेह होने के आधार पर इलाज का खर्च नहीं दिए जाने को सही ठहराया था।

उपभोक्ता आयोग ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड व अन्य को आदेश दिया है कि शिकायतकर्ता के इलाज पर हुए खर्च की रकम 3,20,126 रुपये का छह फीसदी ब्याज के साथ भुगतान करे। भुगतान के लिए दो माह का समय दिया गया है।

इन बीमारियों पर नहीं मिलता पैसा

शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, हार्निया, मोतियाबिंद, रीढ़ की हड्डी में रसौली जैसी बीमारियों की जानकारी नहीं दिए जाने पर बीमा कंपनी मेडिक्लेम का लाभ नहीं देती हैं, लेकिन यदि इन बीमारियों की जानकारी दी जाती है तो कुछ कंपनी बीमा लेने के 24 माह बाद तो कुछ 36 माह बाद इन बीमारियों के इलाज का खर्च देती हैं। कुछ बीमा कंपनियां कैंसर जैसी बीमारी के लिए मेडिक्लेम का लाभ नहीं देती हैं या देती हैं तो प्रीमियम अधिक होता है।

 

Scroll to Top