ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राजस्थान में भी आएगा महाराष्ट्र जैसा संकट?

जयपुर   (मानवीय सोच) शिवसेना में बगावत के बाद महाराष्ट्र की सत्ता बदल चुकी है तो कांग्रेस शासित कुछ और राज्यों में भी संकट बढ़ने की आशंकाएं जाहिर की जा रही हैं। इस बीच राजस्थान सरकार की बेचैनी भी बढ़ गई है। उदयपुर हत्याकांड को लेकर सवालों में घिरे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच कड़वाहट कोई नई बात नहीं है। इस बीच सोमवार को कांग्रेस सरकार की चिंता उस वक्त बढ़ गई जब सोमवार को विधायक दल की बैठक से बीपीटी के विधायक गायब रहे। सूत्रों के मुताबिक, कई निर्दलीय और कांग्रेस के भी कुछ विधायक इस बैठक से गैर हाजिर रहे।

विधायकों की इस तरह गैर-हाजिरी को लेकर सियासी गलियारों में कई अटकलें लगने लगी हैं। सवाल पूछा जा रहा है कि कहीं यह राजस्थान में महाराष्ट्र जैसे संकट की आहट का संकेत तो नहीं है? राजनीतिक जानकारों की मानें तो हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान तीन सीटों पर जीत हासिल करके अपनी स्थिति मजबूत करने वाले गहलोत की मुश्किलें कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि इस हत्याकांड के बाद बहुसंख्यक समुदाय में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ी है। बदले माहौल में एक बार फिर विधायक अपने-अपने इलाकों में जनता का मूड भापने में जुट गए हैं। ऐसे में विधायकों की गैर-हाजिरी से गहलोत सरकार की चिंता बढ़ना लाजिमी है।

पायलट से फिर तनातनी
हाल ही में अपने ‘सब्र’ के लिए राहुल गांधी से तारीफ पाने वाले सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में गहलोत ने खुलकर यह कह दिया कि सचिन पायलट बीजेपी नेताओं के साथ मिले हुए थे और सरकार गिराने की कोशिश की। इसके अलावा गहलोत ने पायलट को कई बार सार्वजनिक रूप से निकम्मा कहा है। हालांकि, हाल ही में उन्होंने सफाई देते हुए यह भी कहा कि उन्होंने प्यार से ऐसा कहा और बच्चों को ऐसा कह दिया जाता है।

कब तक सब्र करेंगे सचिन पायलट?
राजस्थान की सियासत में यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि सचिन पायलट कब तक सब्र दिखाएंगे। पार्टी नेतृत्व की ओर से उनसे जो वादे किए गए थे उन्हें कब पूरा किया जाएगा? क्या अगले साल विधानसभा चुनाव तक सचिन पायलट यथास्थिति बनाए रखेंगे? राजनीतिक जानकारों की मानें तो पायलट अगले चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस पर अपनी कमान चाहेंगे। वह अगले चुनाव में चेहरा घोषित किए जाने की मांग भी करेंगे।

Scroll to Top