ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या में देर रात दुकानें हटाने की मुनादी, व्यापारियों में मचा हड़कंप

अयोध्या   (मानवीय सोच) रामनगरी अयोध्या के व्यापारियों में उस समय हड़कंप मच गया जब सोमवार की देर रात प्रशासनिक अधिकारियों ने मुनादी करते हुए 13 जुलाई तक व्यापारियों को अपनी दुकान खाली करने की चेतावनी दी। अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण का काम तेज होने जा रहा है। सोमवार देर रात को अयोध्या में इसके लिए बाकायदा मुनादी कराकर 13 जुलाई तक सड़क चौड़ीकरण के लिए चिह्नित सभी स्थान को खाली करने के लिए दुकानदारों को निर्देश दिए।

मालूम हो कि अयोध्या में नए घाट से लेकर सआदतगंज तक और श्रृंगारहाट से श्रीराम जन्मभूमि तक सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है जिसकी जद में तमाम मकान, मंदिर व दुकानें आ रही हैं। इन सब का चिह्नीकरण पहले ही कर लिया गया है। सोमवार देर शाम अधिकारियों ने बाकायदा लाउड स्पीकर से मुनादी करवाई साथ ही उन्हें कहा गया है कि चिह्नित स्थान तक सभी लोग अपने-अपने कब्जे हटा लें वरना 13 जुलाई के बाद ध्वस्तीकरण कर दिया जाएगा।

प्रशासन के इस एलान के बाद सावन मेले की तैयारी में जुटे राम नगरी के व्यापारियों के पसीने छूट गए हैं। दुकानदारों की मानें तो जिला प्रशासन ने पहले दुकानदारों को दुकान के पीछे बची जगहों पर दुकान बनाए जाने के लिए मौखिक आश्वासन दिया था लेकिन जब कार्रवाही शुरू की गई तो मकान मालिकों ने इसे रोक दिया।

व्यापारियों का आरोप है कि यहां के दुकानदारों को उजाड़ने की कार्रवाई की जा रही है क्योंकि प्रशासन के द्वारा उन्हें उसी स्थान पर चिह्नित जगहों को छोड़कर बची दुकानों पर कोई कार्रवाई ना करने का आश्वासन दिया गया था। कहा था कि मकान मालिकों के साथ भी बातचीत की जा चुकी है।

कोई समस्या नहीं आएगी, लेकिन ना ही हमारी दुकान को पीछे बनने दिया जा रहा है और अब आगे प्रशासन जबरन दुकान खाली कराए जाने की चेतावनी दे रहा है। व्यापारी अब आंदोलन की तैयारी में है। रेजिडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या प्रशांत कुमार ने बताया कि दुकानदारों को कई बार नोटिस दिया जा चुका है फिर भी दुकानें खाली नहीं की जा रही है। इसी क्रम में मुनादी कराते हुए उन्हें चेतावनी दी गई है।

Scroll to Top