ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हाजी याकूब कुरैशी पर चला ‘योगी का डंडा’, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

मेरठ    (मानवीय सोच)  बसपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की करीब 100 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी को मेरठ पुलिस प्रशासन ने कुर्क कर लिया है। हाजी याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटे खरखोदा में दर्ज मुकदमे में फिलहाल फरार चल रहे हैं। पुलिस के नोटिस और कोर्ट के आदेश के बावजूद तीनों में से कोई भी अभी तक कोर्ट के सामने पेश नहीं हुआ था। इसी के चलते यह कार्रवाई बुधवार दोपहर को मेरठ पुलिस प्रशासन की टीम ने की है।

खरखोदा के अलीपुर में याकूब के बेटे इमरान की मिट फैक्ट्री है। इसी फैक्ट्री पर 31 मार्च 2022 को मेरठ पुलिस प्रशासन की टीम में छापेमारी की थी। सूचना मिली थी कि फैक्ट्री में अवैध रूप से मीट पैकिंग की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने मौके से भारी मात्रा में फंगस लगा हुआ मीट भी बरामद किया था, जिससे बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया था। इसी मामले में हाजी याकूब कुरेशी, उनके बेटे इमरान, फिरोज और पत्नी संजीदा बेगम समेत 17 लोगों पर खरखोदा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था । इसकी इसी मामले में हाजी याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटे फरार हैं।

फिलहाल हाजी याकूब कुरैशी की पत्नी संजीदा बेगम इस मामले में जमानत पर बाहर है। बुधवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने हाजी याकूब कुरैशी की कोठी और फैक्ट्री पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की है। करीब 100 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी को पुलिस ने कुर्क कर लिया है। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहा।

 

Scroll to Top