ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अवैध कॉलोनियों की जमीनें होंगी जब्त, बसाने वालों पर भी कार्रवाई

प्रदेश   (मानवीय सोच)  अवैध कॉलोनियां की जमीनें जब्त होंगी। सरकार ने इन कॉलोनियों को बसाने वालों की गिरफ्तारी के साथ ही उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आवास विभाग जल्द ही इसके लिए नई नीति लाने जा रहा है। प्रस्तावित नीति का ड्राफ्ट लगभग तैयार है। वहीं, आवास विभाग ने प्रदेश भर में अवैध कॉलोनियों को चिह्नित करने के लिए सर्वे करने का भी फैसला लिया है। जिससे नीति लागू होने के बाद अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

प्रदेश के सभी बड़े शहरों, जिला मुख्यालय वाले शहरों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना लेआउट पास कराए ही अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही हैं। इसकी वजह से शहर से सटे इलाकों में बड़ी संख्या में अविकसित कॉलोनियां बस गई हैं। बेतरतीब ढंग से बसने वाली इन कॉलोनियों में लोग बिना छानबीन के जमीन खरीदकर मकान बना लेते हैं। बाद में सड़क, बिजली, पेयजल व सीवर जैसी सुविधाओं के लिए विकास प्राधिकरण और नगर निकायों का चक्कर लगाने लगते हैं। इस तरह के तमाम शिकायतों के मद्देनजर पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने आवास विभाग को अवैध कॉलोनियां बसाने वाले लोगों पर शिकंजा करने का निर्देश दिया था।

इसी कड़ी में आवास विभाग नई नीति तैयार कर रहा है। प्रस्तावित नीति में अवैध कॉलोनी बसाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए विकास प्राधिकरण अधिनियम में संशोधन किया जाएगा। इसमें कुछ नई धाराएं जोड़ी जाएंगी। इन धाराओं के आधार पर अवैध कॉलोनियां बसाने वाले के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई करने, गिरफ्तारी करने, जुर्माना लगाने और अवैध कॉलोनी से संबंधित जमीनें जब्त करने का प्रावधान किया जाएगा। जल्द ही इस नीति को कैबिनेट से मंजूरी दिलाकर लागू किया जाएगा। अवैध कॉलोनियों को बसने से रोकने और इसे बसाने वालों के खिलाफ  कार्रवाई के लिए सात सदस्यीय समिति बनाते हुए रिपोर्ट मांगी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी आवास विभाग अवैध कॉलोनियों को वैध करने और इस पर अंकुश लगाने के लिए कई बार संबंधित नीतियों में संशोधन कर चुका है लेकिन प्राधिकरणों के स्तर पर अधिकारियों और कॉलोनाइजरों की मिलीभगत से अवैध कॉलोनी बसाने का खेल जारी है। इसलिए अब एक बार फिर से अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए अधिनियम के प्रावधानों को और सख्त करके कॉलोनाइजरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की व्यवस्था की जा रही है।

Scroll to Top