ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सावन के पहले ही दिन काशी में कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू

वाराणसी   (मानवीय सोच) सावन के पहले दिन बृहस्पतिवार ही काशी में कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। बुधवार की देर रात से ही बड़ी संख्या में कांवरियां पहुंच गए। कुछ ने गंगा घाटों को आसरा बनाया तो कुछ ने कांवड़िया शिविरों में रात बिताई। गुरुवार की सुबह से ही विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए पहुंचने लगे।

कोरोना के कारण दो साल के अंतराल के बाद हो रही इस कांवड़ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। माना जा रहा है कि इस बार पिछले कई रिकॉर्ड टूटेंगे। विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद से यहां लगातार भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। कॉरिडोर का लोकार्पण होने के बाद पहले सावन में भक्तों की सुविधा के लिए कई इंतजाम किये गए हैं।

कांवड़ियों के लिए एनएच-2 की एक लेन सुरक्षित

सावन में काशी आने वाले बाबा भक्तों के लिए एनएच-2 का उत्तरी लेन बुधवार आधी रात से रिजर्व कर दिया गया है। 13 अगस्त तक 69 किमी लंबी बाईं लेन पर वाहन नहीं चलेंगे। पूर्वांचल के अन्य जिलों के श्रद्धालुओं के लिए भी रूट चार्ट तैयार हैं। बनारस से सटे जिलों में यह व्यवस्था शनि-रवि और सोम को लागू होगी।

वाराणसी-जौनपुर राजमार्ग पर 63 किमी तक बाईं लेन भी बंद कर दी गई है। प्रतिबंधित लेन का 28 किमी वाराणसी और 35 किमी जौनपुर में पड़ता है। एनएच पर कांवरियों की सुरक्षा में 1300 जवान तैनात होंगे। जौनपुर मार्ग पर भी 150 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप लगाए गए हैं। इसके अलावा दर्जन भर एंबुलेंसों की भी तैनाती की गई है। राजमार्ग के किनारे पड़ने वाले गांवों के मोड़ पर बैरिकेडिंग की गई है।

गंगा घाटों पर एनडीआरएफ करेगी पेट्रोलिंग

सावन में एनडीआरफ की टीम खिड़किया घाट से लेकर रामनगर तक पेट्रोलिंग करेगी। राजघाट और दशाश्वमेध घाट पर स्थायी टीम रहेगी। सावन के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। एक टीम में 20 जवान रहेंगे। इसके साथ ही 21 नावों से टीमें पेट्रोलिंग करेगी। वहीं जल पुलिस, स्थानीय थाना पुलिस, पीएसी की भी ड्यूटी लगाई गई है।

 

Scroll to Top