महिला आयोग की अध्यक्ष का लोकबंधु अस्पताल का दौरा

लखनऊ    (मानवीय सोच)  महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने गुरुवार को लोकबंधु अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।

महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने गुरुवार को लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अपने दौरे पर उन्होंने लोकबंधु अस्पताल में कम मरीज आने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कम मरीजों का आना यहां कि कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करता है।

वह अधिकारियों की अनुपस्थिति से भी नाराज हुईं। उन्होंने कहा कि मैं आऊं या नहीं पर अधिकारियों की उपस्थिति तो होनी चाहिए।

निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सको की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *