ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

8 करोड़ के गबन में 14 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

सहारनपुर  (मानवीय सोच) विगत पंचायत चुनावों के दौरान 98 ग्राम पंचायतों के प्रशासकों पर करीब आठ करोड़ रुपये का गबन करने के आरोप 14 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। मंडल आयुक्त डॉ. लोकेश एम ने शुक्रवार को सीडीओ विजय कुमार को इस मामले की जांच में आरोपी पाए गए 14 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के दायरे में आए अधिकारियों में एडीओ प्रमोद कुमार के अलावा 13 वीडीओ नीटू कुमार, अमित कुमार, आकाश तोमर, अंकित तोमर, विवेक कुमार, जितेंद्र कुमार, विकास त्यागी, जयप्रकाश वर्मा, किरतपाल, दीपक पुंडीर, योगेन्द्र कुमार, रविंद्र कश्यप और प्रदीप कुमार शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों आयुक्त ने गबन के इस मामले में संयुक्त विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया था। कमेटी में अपर निदेशक कोषागार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधीशासी अभियंता शामिल थे। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद पंचायतों के प्रशासक के तौर पर सहायक विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी नियुक्त किए गए। इन प्रशासकों ने विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए जबकि कहीं पर कोई काम नहीं हुआ। गबन के मामले में कुछ ग्राम प्रधानों की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। इसकी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर चिन्हित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Scroll to Top