लखनऊ (मानवीय सोच) सुशांत गोल्फ सिटी स्थित लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मॉल के जनसंपर्क अधिकारी ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में बृहस्पतिवार रात केस दर्ज कराया है। नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुआ था। गौरतलब है कि लू-लू माल मे नमाज पढ़ने की दो वीडियो वायरल हुई थी। एक बुधवार की दूसरी बृहस्पतिवार की । इसके बाद जनसंपर्क अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया।
एडीसीपी दक्षिण राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, लुलु मॉल के जनसंपर्क अधिकारी सिब्तैन हुसैन ने बृहस्पतिवार शाम को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया है कि मॉल परिसर में बिना अनुमति के कुछ लोगों ने नमाज पढ़ी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो की जांच कराई गई जो राजधानी के नवसृजित लुलु मॉल का निकला।
