ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सत्यपाल मलिक की गवर्नरी जाते ही CBI करेगी पूछताछ

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  किसान आंदोलन समेत कई मुद्दों पर अपने बयानों से मोदी सरकार को असहज करने वाले मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक आगामी 30 सितंबर को पद से रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे आगे हालांकि चुनावी राजनीति का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन आंदोलन से जुड़े रहेंगे। इसके अलावा उनकी भविष्य में किताब लिखने की भी इच्छा है। जम्मू कश्मीर में राज्यपाल रहते रिश्वत की पेशकश के आरोपों का सामना कर रहे सत्यपाल मलिक ने कहा कि पद जाते ही सीबीआई इस मामले में उनसे पूछताछ कर सकती है।

मेघालय के मौजूदा राज्यपाल सत्यपाल मलिक का पिछले साल 17 मार्च को दिया बयान काफी सुर्खियां बटोरा था। उस वक्त देश की राजधानी दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन पर मलिक ने केंद्र सरकार पर तंज कसा था और कहा था कि जब कुतिया भी मर जाती है तो नेता शोक मनाते हैं लेकिन यहां 250 किसान मर गए और किसी ने कुछ बोला तक नहीं। केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल में सत्यपाल मलिक ऐसे राज्यपाल हैं, जिनका चार राज्यों में तबादला हो चुका है।

ताबड़तोड़ तबादलों पर रिटायरमेंट के बाद बोलूंगा
भास्कर डॉट कॉम से बातचीत में सत्यपाल मलिक ने कई सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर को हालांकि वो राज्यपाल पद से रिटायर हो रहे हैं लेकिन सक्रिय राजनीति में आने के बजाय वो आंदोलन से जुड़ना चाहेंगे। उन्होंने एक किताब लिखने की भी बात कही। मोदी कार्यकाल में चार राज्यों में तबादलों पर मलिक ने कहा कि वह अभी इस पर कुछ कहना नहीं चाहते, लेकिन रिटायरमेंट के बाद इस पर बोलेंगे।

अगर बात मान लेते तो होती जय जयकार
किसान आंदोलन के दौरान सत्यपाल मलिक ने मोदी सरकार की आलोचना की थी। मलिक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने कुछ खिलाफ नहीं बोला। अगर मेरी बात समझ जाते तो आज किसान उनकी जय जयकार करते। हालांकि सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा था।

सीबीआई जांच पर भी बोले मलिक
जम्मू कश्मीर में राज्यपाल रहते हुए सत्यपाल मलिक को रिश्वत की पेशकश की गई थी। इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है। एक सवाल के जवाब में मलिक ने कहा कि वो अभी इस पर कुछ नहीं कहेंगे। रिटायरमेंट के बाद वे सीबीआई को इस बारे में बताएंगे।

Scroll to Top