ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति चुनाव के लिए पहली बार में वोट नहीं डाल पाए मुलायम और निसिथ

नई दिल्ली (मानवीय सोच) राष्ट्रपति पद के लिए सोमवार को हो रहे चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पहली बार में अपना वोट नहीं डाल पाए। जिसके बाद उन्हें नए मतपत्र दिए गए। मुलायम के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नीसिथ प्रामाणिक को भी नए मतपत्र दिए गए, क्योंकि वे भी पहली कोशिश में अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाए।

सूत्रों ने बताया कि व्हीलचेयर पर संसद भवन पहुंचे 82 वर्षीय मुलायम यादव वोट डालने के दौरान लड़खड़ा गए और उन्हें मतदान का एक और मौका दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रामाणिक पहली कोशिश में ठीक तरह से मतदान नहीं कर सके और उन्हें नियमों के तहत मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए दूसरा मौका दिया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी व्हीलचेयर पर थे और मतदान अधिकारियों ने वोट डालने में उनकी मदद की। गुजरात से कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य अमी याग्निक पार्टी की मतदान एजेंट हैं जबकि भाजपा ने वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत को यह जिम्मेदारी दी है।

भारत के 15वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान हो रहा है जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है।

 

Scroll to Top