ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली में सिक्किम पुलिस के जवान ने आपसी झगड़े में साथियों को मारी गोली

नई दिल्ली (मानवीय सोच) राजधानी दिल्ली में सोमवार को सिक्किम पुलिस के एक जवान ने कथित तौर पर अपने तीन साथियों को गोली मार दी। इस घटना में दो पुलिस कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, रोहिणी स्थित हैदरपुर वाटर प्लांट में तैनात सिक्किम पुलिस के एक जवान ने बैरक में आपसी झगड़े के दौरान अपने तीन साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान कमांडर पिंटो नामग्याल भूटिया, कॉन्स्टेबल धनहंग सुब्बा और कॉन्स्टेबल इंद्र लाल छेत्री के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद पिंटो नामग्याल भूटिया और कॉन्स्टेबल इंद्र लाल छेत्री की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कॉन्स्टेबल सुब्बा ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि दोपहर के वक्त हैदरपुर वाटर प्लांट में फायरिंग की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। प्लांट के कर्मचारी जब वहां पहुंचे तो तीन पुलिसकर्यियों को लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े पाया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

दिल्ली पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में फायरिंग को लेकर सोमवार दोपहर थाना केएन काटजू मार्ग पर पीसीआर कॉल आई थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया गया कि सिक्किम पुलिस के 3 लोगों को गोली मारी गई थी, जिनमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई थी और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में ले जाया गया, जिसे वहां मृत घोषित कर दिया गया था।

दिल्ली पुलिस ने आरोपी सिक्किम पुलिस में लांस नायक प्रवीण राय प्रबीन राय को गिरफ्तार कर लिया है। झगड़े की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

Scroll to Top