ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ-वाराणसी के बीच जल्द शुरू होगी सीधी फ्लाइट

लखनऊ (मानवीय सोच) वाराणसी के बीच जल्द ही लोग हवाई सफर का आनंद ले सकेंगे। शीघ्र ही वाराणसी के लिए लखनऊ से सीधी फ्लाइट शुरू होगी। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिंया ने पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अवगत कराया है कि यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अनुरोध पर लखनऊ से वाराणसी तक सीधी हवाई सुविधा के लिए सभी अनुसूचित घरेलू एयरलाईनों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया जा रहा है। शीघ्र ही इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

केंद्रीय मंत्री सिधिंया ने अपने पत्र में ये भी अवगत कराया है कि वाराणसी हवाई अड्डे से प्रति हफ्ते 414 विमानों का आवागमन होता है और पांच एयरलाइन कंपनियों- इंडिगो, एयरइंडिया, गो-फर्स्ट एअर, स्पाइस जेट, विस्तारा विमानों का संचालन कर रहे हैं। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने देते हुए बताया कि लखनऊ से वाराणसी तक सीधी हवाई सेवा की सुविधा यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने केन्द्रीय विमानन मंत्री से अनुरोध किया था। लखनऊ से वाराणसी तक सीधी उड़ान की सुविधा प्राप्त हो जाने से प्रदेश में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। देश-विदेश के सैलानी काशी और लखनऊ के धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। इससे प्रदेश में रोजगार के साथ ही राजस्व अर्जन भी होगा।
Scroll to Top