ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने कहा, तीन करोड़ 18 लाख तिरंगे फहराएंगे, 11 से 17 अगस्त तक

लखनऊ (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रदेश में तीन करोड़ 18 लाख तिरंगे 13 से 15 अगस्त के बीच फहराए जाएंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम इस कार्यक्रम को लेकर हुई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि 11 से 17 अगस्त तक ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा।

31 जुलाई तक जिला मुख्यालयों परतिरंगे भेज दिए जाएंगे। दो करोड़ 68 लाख तिरंगे घरों में लगाए जाएंगे। 50 लाख तिरंगों को प्रदेश में सरकारी कार्यालयों, गैर-सरकारी कार्यालयों एवं अन्य वाणिज्यिक संस्थानों में फहराया जाएगा। एक झंडा गीत ‘जयघोष’ प्रदेश ने तैयार किया है। फहराए जाने वाले तिरंगों में से एक करोड़ 18 लाख तिरंगे स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ, निजी सिलाई केंद्रों के माध्यम से बनाए जा रहे हैं।

यह रहेगा कार्यक्रम
गृह मंत्री ने कहा कि पीएम ने आजादी के अमृत महोत्सव को नए तरीके से मनाने का विजन दिया है। भारत सरकार द्वारा तिरंगे की उपलब्धता की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। 11 से 14 अगस्त तक स्कूलों में प्रभात फेरी होगी। 13 अगस्त को लोग अपने घर में झंडा फहराकर अपनी फोटो पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। युवा पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करने तथा देश की सुरक्षा एवं समृद्धि से जोड़ने की सबकी जिम्मेदारी है।

Scroll to Top