ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ के लुलु मॉल का शुद्धिकरण करने पहुंचे जगद्गुरु परमहंस

लखनऊ  (मानवीय सोच)   लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को मॉल के शुद्दिकरण के लिए जगद्गुरु परमहंस पहुंचे। इस दौरान पुलिस के रोकने पर उनसे विवाद भी हो गया। परमहंस को पुलिस ने फिलहाल हिरासत में ले लिया है।

परमहंस ने कहा कि वह नमाज वाली जगह के शुद्धिकऱण के लिए आए हैं। पुलिस के रोकने पर विरोध भी जताया। कहा कि हमने भगवा पहना हुआ है इसलिए रोका जा रहा है। वहां पर विवाद बढ़ता देख पुलिस परमहंस को अपने साथ लेकर गई।

उत्तर भारत के सबसे बड़े मॉल में शुमार लखनऊ के लुलु का उद्घाटन पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था। उद्घाटन के बाद बकरीद पर यहां कुछ लोगों ने नमाज पढ़ी थी। नमाज का वीडियो वायरल होते ही हंगामा शुरू हो गया था। मॉल प्रबंधन ने नमाज से पल्ला झाड़ लिया था। सीएम योगी की सख्ती के बाद मंगलवार की सुबह ही नमाज पढ़ने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इसी बीच मंगलवार की दोपहर जगद्गुरु परमहंस मॉल पर पहुंच गए। अंदर जाने का कारण पूछा गया तो कहा कि जहां पर नमाज पढ़ी गई थी, उसका शुद्धिकरण जरूरी है। उन्होंने शुद्धिकरण की बात कही तो पुलिस ने जाने से रोक दिया। इस पर परमहंस आक्रोशित हो गए।

परमहंस ने कहा कि वह लोग नमाज पढ़ने जाते हैं तो जाने दिया जाता है, लेकिन हमें रोका जा रहा है। यहां तक कहा कि मुझे भगवाधारी होने के कारण रोका जा रहा है। कहा कि मैं अकेले आया हूं फिर भी मुझे नहीं जाने दिया जा रहा है। जगद्गुरु ने कहा कि आप यहां पर ताला लगा दो ताकि कोई नहीं जाए।

Scroll to Top