ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

छोटे भाई से किया था जल्दी घर आने का वादा; डीएसपी सुरेन्द्र सिंह की हत्या पर बोले CM खट्टर- बख्शे नहीं जाएंगे खनन माफिया

हरियाणा  (मानवीय सोच)   मेवात में अवैध खनन रोकने पहुंचे डीएसपी सुरेन्द्र सिंह पर डंपर चढ़ाकर कुचलने के मामले में  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृहमंत्री अनिल विज ने सख्ती से कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। कुरुक्षेत्र के रहने वाले सुरेंद्र को हिसार के सारंगपुर में अंतिम विदाई दी जाएगी। सुरेन्द्र तीन महीने बाद रिटायर होने वाले थे। मंगलवार सुबह ही उन्होंने अपने छोटे भाई से फोन पर बात करते हुए जल्द घर आने का वादा किया था।

सुरेन्द्र सिंह की दिन दहाड़े हत्या को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा, ‘DSP तावडू (नूंह) सुरेंद्र सिंह जी की हत्या के मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं, एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।’ वहीं गृहमंत्री अनिल विज ने सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। अनिल विज ने कहा, ‘खनन माफिया को किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। आसपास के जिलों की फोर्स भी लगानी पड़ी तो लगाई जाएगी।’

छोटे भाई से सुबह हुई थी फोन पर बात
वहीं दूसरी ओर सुरेन्द्र सिंह की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में मातम का माहौल छा गया। सुरेन्द्र के छोटे भाई और ऑपरेटिव बैंक में ऑफिसर अशोक ने बताया कि आज सुबह 8:00 बजे ही बड़े भाई से फोन पर बातचीत हुई थी, उन्होंने बोला था कि जल्दी घर आऊंगा। बता दें कि डीएसपी सुरेंद्र के दो बच्चे हैं। उनकी एक बेटी बेंगलुरु में बैंक में ऑफिसर है और बेटा कनाडा में पढ़ाई कर रहा है।

Scroll to Top