ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फिल्ममेकर अविनाश दास को गुजरात पुलिस ने हिरासत में लिया

अहमदाबाद  (मानवीय सोच)  होम मिनिस्टर अमित शाह की फोटो गिरफ्तार अधिकारी पूजा सिंघल के साथ शेयर करने मामले में गुजरात पुलिस ने फिल्ममेकर अविनाश दास को हिरासत में लिया है। गुजरात पुलिस ने मुंबई से अविनाश दास को हिरासत में लिया है। उन्होंने अमित शाह की एक तस्वीर पूजा सिंघल के साथ ट्विटर पर पोस्ट की थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अविनाश दास को आगे की कार्रवाई के लिए अहमदाबाद लाया जा रहा है। अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच के असिस्टेंट कमिश्नर डीपी चूड़ास्मा ने कहा कि हमने अविनाश दास को मंगलवार को मुंबई से हिरासत में लिया है। उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हमारी टीम अहमदाबाद लेकर आ रही है।

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अविनाश दास के खिलाफ सेक्शन 469 (धोखाधड़ी) के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा आईटी ऐक्ट और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान से जुड़े मामले में भी केस दर्ज किया गया है। अविनाश दास ने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर एक महिला की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें वह तिरंगा पहने हुए नजर आ रही थी। आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था।

अदालत ने खारिज की थी अविनाश दास की अर्जी

इसके बाद अविनाश दास ने पूजा सिंघल की तस्वीर को अमित शाह के साथ शेयर किया था। इस मामले में अविनाश दास ने प्री-अरेस्ट बेल के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन अदालत ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया था। ‘अनारकली ऑफ आरा’ मूवी बना चुके अविनाश दास को हिरासत में लेने के लिए अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की एक टीम बीते एक सप्ताह से मुंबई में कैंप कर रही थी।  पुलिस ने बताया कि अविनाश दास को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह घर से दफ्तर के लिए जा रहे थे।

अविनाश दास ने शेयर की थी 2017 की तस्वीर

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अविनाश दास को अब मुंबई लाने की तैयारी हो रही है। अविनाश दास ने जो तस्वीर शेयर की थी, वह 2017 के एक इवेंट की थी, जिसमें पूजा सिंघल होम मिनिस्टर अमित शाह से बात करती हुई दिख रही थीं। इस फोटो के चलते ही उनके खिलाफ अमित शाह के सम्मान को ठेस पहुंचाने और लोगों को भ्रमित करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था।

Scroll to Top