ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एक साइन के लिए महीनेभर से रुका है लखनऊ में करोड़ों का विकास काम

लखनऊ  (मानवीय सोच)  स्मार्ट सिटी की सूची शुमार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक साइन के बिना महीनेभर से करोड़ों का विकास कार्य रुका हुआ है। पार्षदों का आरोप है कि  करीब एक माह पहले सदन से पास बजट जारी नहीं किया जा रहा है। मेयर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त दस्तखत नहीं कर रहे हैं। वहीं मेयर इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है। वहीं चर्चा है कि बजट में प्रावधान न होने के बावजूद 25 करोड़ रुपए पहले भुगतान हो जाना इसका कारण है।

दरअसल, सोमवार को लखनऊ नगर निगम में मेयर संयुक्ता भाटिया के साथ सभी दलों के पार्षदों और नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्तों की बैठक थी। इस दौरान पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। पार्षदों ने मेयर, नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त का घेराव किया। आक्रोशित पार्षदों ने मेयर को कमरे से ही नहीं निकलने नहीं दिया।

मेयर और नगर आयुक्त भी जिद पर अड़े रहे 

पार्षदों की मांग थी कि जब सदन से बजट पास हो चुका है तो इसे जारी क्यों नहीं किया जा रहा है। सपा, कांग्रेस पार्षदों के साथ भाजपा के पार्षद भी खड़े हो गए। सभी ने मेयर को करीब एक घंटे बाहर नहीं निकलने दिया। मेयर और नगर आयुक्त भी जिद पर अड़े रहे और बजट पर साइन के लिए राजी नहीं हुए।

पार्षदों की मेयर और नगर आयुक्त से तीखी झड़प 

पार्षदों ने चुनाव नजदीक आते देखकर काम के लिए बजट की मांग रखी। मगर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह मेयर के ईको ग्रीन को भुगतान प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए जाने के चलते इसे जारी नहीं कर रहे हैं। महापौर हस्ताक्षर से साफ मना कर उठकर जाने लगी तो पार्षदों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान काफी देर तक पार्षदों की मेयर और नगर आयुक्त से तीखी झड़प भी हुई।

बजट नहीं मिलने से रुके ये विकास कार्य

बजट मंजूर नहीं होने से विकास कार्यों की फाइलें नहीं मंजूर हो पा रही हैं।

हर वार्ड में पार्षद निधि से 1.25 करोड़ के काम होने हैं, लेकिन यह रुके हैं।

शहर में 150 करोड़ से सड़कें बननी हैं, एक भी फाइल पर बजट सील नहीं।

केवल वेतन और डीजल खर्च छोड़कर बाकी सभी काम रुके हैं।

ईको ग्रीन को बिना मंजूरी अतिरिक्त भुगतान से फंसा पेंच

ईको ग्रीन कम्पनी न तो घरों से कूड़ा उठा रही है, न निस्तारण कर रही है। शिवरी प्लाण्ट पर करोड़ों टन कचरे का ढेर है। काम न करने के बावजूद अधिकारी इसे भुगतान करते रहते हैं। 2021-22 में 30 करोड़ रुपए बजट ईको ग्रीन के लिए था, लेकिन अफसरों ने उसे 55 करोड़ भुगतान कर दिया। करीब 25 करोड़ रुपए अतिरिक्त भुगतान के लिए तब सदन, कार्यकारिणी से मंजूरी नहीं ली गई। अफसरों ने अतिरिक्त 25 करोड़ अगले वित्तीय वर्ष शामिल करने की प्रत्याशा में भुगतान कर दिया। सदन की मंजूरी से पहले ही रकम दे दी गयी।

50 प्रतिशत से अधिक भुगतान पर सदन की अनुमति जरूरी

पिछले वित्तीय वर्ष में बजट में प्रावधान न होने के बावजूद तत्कालीन नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने ईको ग्रीन को करीब 25 करोड़ का अधिक भुगतान कर दिया था। पार्षदों और कुछ अफसरों का कहना है कि बजट से 50 प्रतिशत से अधिक भुगतान होने पर कार्यकारिणी से अनुमति लेनी होती है। लेकिन बिना अनुमति के ईको ग्रीन को भुगतान कर दिया गया।

Scroll to Top