ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे जगह-जगह से धंसा

 (मानवीय सोच) बारिश के चलते बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे उद्घाटन के 5 दिनों के भीतर ही जगह-जगह से धंस गया. अरबों रुपए पानी की तरह बहाकर जिस बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे को बनाया गया था और 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला जालौन के कैथेरी में उद्घाटन किया था. उसी बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे की हकीकत चंद दिनों में ही सामने आ गई. कल शाम हुई बारिश के बीच बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे जगह-जगह धसक गया है, जिस कारण कई बड़े-बड़े हादसे होते-होते रह गए. बताते चलें कि बुन्देलखंड को नई पहचान दिलाने के लिए बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे बनाया गया है. यह बुन्देलखंड एक्सप्रेस चित्रकूट के भरतकूप से शुरू होकर इटावा के कुदरेल में मिला है. 

16 जुलाई को प्रचार-प्रसार के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था. बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे का उदघाटन होने के बाद इस पर वाहन दौड़ने लगे. तभी इसी बीच एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता सामने आ गई.

बताया जा रहा है बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर क्रमांक 195 किलोमीटर पर छिरिया सलेमपुर के पास धसक गया है, जिस कारण बीती रात्रि दो कारें और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गईं. राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल भी किया. इसके अलावा औरेया जिले में अजीतमल के पास भी एक्सप्रेस-वे धसक गया है. उद्घाटन के महज 5 दिन बाद ही एक्सप्रेस-वे के जगह-जगह धसक जाने के कारण गुणवत्ता पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. वही प्रशासनिक अमले में भी हड़कम्प मचा हुआ है.

Scroll to Top