ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गुजरात में सत्‍ता में आए तो हर माह 300 यूनिट तक देंगे फ्री बिजली : केजरीवाल

सूरत   (मानवीय सोच)   आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को वादा किया कि उनकी पार्टी गुजरात में सत्ता में आने पर प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी.इसी साल दिसंबर में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं. दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सूरत में एक बैठक में बिना किसी कटौती चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति का वादा भी किया. केजरीवाल ने गुजरात में मुफ्त बिजली को एक प्रमुख चुनावी मुद्दा बना दिया है. केजरीवाल ने वादा किया कि 31 दिसंबर 2021 से पहले जारी सभी लंबित बिजली बिल माफ किए जाएंगे. उन्होंने दावा किया कि उनमें से अधिकतर बिजली बिल असल खपत से अधिक हैं और बिजली कंपनियां ऐसे मामलों का निपटारा करने के लिए लोगों को परेशान कर रही हैं.

केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली में बिजली पहले ही मुफ्त है और आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में सरकार गठन के तीन महीने के भीतर ही वहां भी बिजली मुफ्त कर दी.” उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात के लोग भी यह राहत चाहते हैं, मैं वादा करता हूं कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में हम सत्ता में आए तो प्रति माह हर परिवार को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी.”AAP के नेता ने कहा कि वह आज जो वादा कर रहे हैं वह एक गारंटी है…कोई जुमला नहीं जिसका जिक्र अन्य राजनीतिक दल चुनाव से पहले अपने घोषणापत्र में करते हैं. केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं आपको गारंटी दे रहा हूं. अगर आपको कोई कमी दिखे, तो आप अगले चुनाव में ‘आप’ को बेझिझक वोट न दें. एक बार राज्य में सत्ता में आने के बाद हम सभी वादे पूरे करेंगे.” उन्होंने कहा कि 300 यूनिट की खपत के बाद सामान्य दरें लागू होंगी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बिजली कटौती की जाए, तो मुफ्त बिजली का कोई फायदा नहीं है. मैंने सुना है कि गुजरात के कई गांवों और कस्बों में अब भी बिजली की कटौती हो रही है. इसलिए, मैं वादा करता हूं कि हम बिना किसी कटौती के चौबीसों घंटे बिजली देंगे.” लंबित बिल पर केजरीवाल ने कहा कि बेहद छोटे मकानों का भी पांच हजार रुपये से अधिक का बिल आ रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘जब लोग शिकायत दर्ज कराते हैं, तो बिजली कंपनी के कर्मचारी मामले को निपटाने के लिए और पैसे मांगते हैं. इसलिए, मेरा तीसरा वादा यही है कि हम 31 दिसंबर, 2021 से पहले जारी किए गए सभी लंबित बिल माफ करेंगे, क्योंकि मुझे पता है कि लंबित बिल में से 70 से 80 प्रतिशत सही नहीं है.” भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ‘रेवड़ी कल्चर’ वाले बयान पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह भाजपा ही थी, जिसने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया था.

गौरतलब है कि केजरीवाल के गुजरात में पहुंचने से पहले भाजपा की गुजरात ईकाई के प्रमुख सी. आर. पाटिल ने बुध‍वार को कहा था कि लोगों को ‘रेवड़ी कल्चर’ के झांसे में नहीं आना चाहिए, क्योंकि इससे राज्य और भारत की हालत श्रीलंका जैसी बन सकती है जो फिलहाल गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. केजरीवाल ने साथ ही दावा किया कि पिछले 27 साल से सत्ता में मौजूद भाजपा ने लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना बंद कर दिया है, क्योंकि उसे पता है कि विकल्पहीनता में वे उसे ही मत देंगे. आप प्रमुख केजरीवाल इस महीने दूसरी बार बुधवार को राज्य पहुंचे थे. इससे पहले वह तीन जुलाई को गुजरात दौरे पर आए थे.

 

Scroll to Top