ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट नहीं देगी TMC : यशवंत सिन्हा को बनाया था उम्मीदवार

कोलकाता   (मानवीय सोच) उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर ममता बनर्जी ने बड़ा फैसला किया है। टीएमसी सांसद और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने बताया की टीएमसी उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग से दूर रहेगी। बता दें कि शरद पवार ने टीएमसी से कहा था कि वह विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का समर्थन करें। इसपर टीएमसी की तरफ से कहा गया था कि संसदीय दल की बैठक के बाद 21 जुलाई को ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

यशवंत सिन्हा को बनाया था राष्ट्रपति उम्मीदवार

राष्ट्रपति चुनाव से पहले ममता बनर्जी काफी सक्रिय नजर आई थीं। उन्होंने दिल्ली पहुंचकर विपक्षी दलों की बैठक की थी। हालांकि उस बैठक में राष्ट्रपति उम्मीदवार पर फाइनल फैसला नहीं लिया जा सका था। बाद में टीएमसी नेता रहे यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया। यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी तय होने के बाद उन्होंने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति चुनाव में इतना ऐक्टिव रहने वाली पार्टी का उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग से किनारा कर लेना हैरान करने वाला फैसला है।

क्यों बनाई वोटिंग से दूरी
अभिषेक बनर्जी ने वोटिंग से दूरी बनाने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने उम्मीदवार घोषित करने से पहले टीएमसी से कोई सलाह नहीं की और बिना बताए मार्गरेट अलवा को उम्मीदवार बना दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करने का कोई प्रश्न ही नहीं है। ऐसे में टीएमसी को वोटिंग से दूरी बनाने का ही फैसला करना पड़ा।

धनखड़ ने भी की थी समर्थन की अपील
कुछ दिन पहले ही ममता बनर्जी और जगदीप धनखड़ के बीच मुलाकात हुई थी। सूत्रों का कहना हैकि धनखड़ ने भी उनसे समर्थन कीअपील की थी। राज्यपाल रहते हुए धनखड़ और ममता बनर्जी के बीच की स्थिति सभी जानते हैं। हालांकि राजभवन छोड़ने से पहले जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी से अपील की थी कि वे उनकी फॉर्मैलिटी जल्दी पूरी करवा दें। इसपर ममता बनर्जी ने भी मदद का आश्वासन दिया था।

Scroll to Top