ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रमोशन पाने के छह माह बाद डेढ़ दर्जन डीआईजी रैंक के आईपीएस अफसरों को मिली तैनाती

लखनऊ  (मानवीय सोच) शासन ने आधी रात में छह माह पहले प्रमोशन पा चुके डेढ़ दर्जन आईपीएस अफसरों को नए पद पर तैनाती दे दी। यह सभी अफसर डीआईजी रैंक के हैं। इन्हें जनवरी में एसपी से डीआईजी की रैंक में प्रमोशन मिला था। खास बात यह है इसमें से अधिकतर को उसी जगह पर डीआईजी बनाया गया है जहां पर अभी तक वह एसपी के तौर पर काम कर रहे थे।

जिन अफसरों का तबादला हुआ है, इसमें एसपी रेलवे सौमित्र यादव को यूपी 112, बाबूराम को ईओडब्ल्यू से सीबीसीआईडी, गीता सिंह को सीबीसीआईडी से अभियोजन मुख्यालय, कोलांची को पीएसी आजमगढ़ से साइबर क्राइम लखनऊ, सर्वेश राणा को विशेष जांच प्रकोष्ठ से खाद एवं रसद, जुगल किशोर को अभी सूचना मुरादाबाद से दूरसंचार विभाग लखनऊ, विनोद कुमार मिश्रा को सीबीसीआईडी से भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ, बालेंद्र भूषण को एसआईटी से लॉजिस्टिक, राजीव मल्होत्रा को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से पीटीएस उन्नाव, अखिलेश कुमार निगम को फूड सेल से ईओडब्ल्यू और योगेश सिंह को 25 वी वाहिनी पीएसी रायबरेली से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

वहीं, एससीआरबी में तैनात सभा राज, विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनात स्वामी प्रसाद, अभिसूचना मुख्यालय में तैनात रमेश, फूड सेल में तैनात दयानंद मिश्रा, तकनीकी सेवाएं में तैनात डॉ अरविंद भूषण पांडे, अभिसूचना में तैनात लल्लन सिंह और प्रशिक्षण निदेशालय में तैनात महेंद्र यादव को उसी शाखा में एसपी के स्थान पर डीआईजी बना दिया गया है।

Scroll to Top