ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शामली की दीया नामदेव 10वीं में टॉप, हासिल किए सौ प्रतिशत अंक

शामली  (मानवीय सोच)   सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को 12वीं और 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। वहीं शामली जिले में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की 10वीं की छात्रा दीया नामदेव शत प्रतिशत अंक पाकर नेशनल टॉपर बनी हैं। दीया ने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 12वीं में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा अपूर्वा तायल व बीएसएम स्कूल की छात्रा प्रियांशी देशवाल ने सयुंक्त रूप से 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दोनों छात्राओं ने जिले में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

वहीं बिजनौर में कक्षा 12वीं के तीन छात्र-छात्रा जिला टॉपर बने हैं। इनमें एलआरएस अकादमी स्कूल की घृताची गुप्ता ने 99.4, सेंट मेरी धामपुर की छात्रा चैतन्या मिगलानी ने 99.2 और डीडीपीएस बिजनौर की रिद्धि अग्रवाल ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

हर्षिता 99 प्रतिशत अंक लेकर बनी टॉपर 
बागपत में बड़ागांव के स्यादवाद स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने 12वीं में 99 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। बताया गया कि त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर के प्रबंधक त्रिलोकचंद जैन की बेटी हर्षिता ने जनपद में सर्वाधिक 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। हर्षिता ने कक्षा दस में भी 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया था।

बिना कोचिंग की तैयारी
हर्षिता ने बताया कि उसने परीक्षा की तैयारी स्यादवाद स्कूल के शिक्षकों और अपने इंजीनियर भाई हर्ष जैन के मार्गदर्शन में की है। घर पर मां रेखा जैन ने बेहतर खानपान के साथ परीक्षा तैयारी में मदद की।

डॉक्टर बनना चाहती है हर्षिता
जिला टॉपर हर्षिता ने बताया कि उसने हॉल ही में संपन्न हुए नीट के एग्जाम को दिया है। वह एमबीबीएस करके जनसेवा करना चाहती है।

Scroll to Top