ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिक्षक भर्ती घोटालाः ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी को दो दिन की ED रिमांड

कोलकाता  (मानवीय सोच)  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के उद्योग और वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी को कथित शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तारी के बाद कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने ईडी को चटर्जी की दो दिन की कस्टडी दी है। उधर, चटर्जी के बाद उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें कि अर्पिता के घर नोटों का अंबार मिला है। उनके घर 21 करोड़ से ज्यादा कैश मिला। नोटों की गिनती के लिए बैंकों से मशीनें मंगाई गई थी।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार में कद्दावर मंत्री पार्थ चटर्जी, जो कथित घोटाला के वक्त राज्य के शिक्षा मंत्री थे, को ईडी अधिकारियों द्वारा दक्षिण कोलकाता में उनके घर पर लगभग 26 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने पार्थ चटर्जी को दो दिन की ईडी रिमांड दी गई है।

अर्पिता भी अरेस्ट, घर पर मिला नोटों का जखीरा
पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर बीती रात छापेमारी की थी। अर्पिता के घर से 21 करोड़ कैश बरामद हुआ। नोट 500 और 2000 के नोटों में थे। ईडी सूत्रों से जानकारी मिली है कि अर्पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुखर्जी के परिसर से करीब 20 मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए।

नोटों को ले जाने के लिए लाना पड़ा ट्रक
जानकारी के अनुसार, अर्पिता के घर ईडी के अधिकारी बीती शाम से छापेमारी कर रही है। घर में मिले नोटों के जखीरे की गिनती के लिए बैंक से मशीनें मंगाई गई। अब तक 21.20 करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए हैं। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि ईडी के अधिकारियों को नोट ले जाने के लिए ट्रक बुलाना पड़ा। बक्सों में भरकर नोटों को ट्रक में लादा गया और रवाना किया गया।

गौरतलब है कि ईडी ने यह छापेमारी कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा भर्ती घोटाले में मामले दर्ज किए जाने के एक महीने बाद की है।

Scroll to Top