ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुर्मू की जीत को लेकर अमित शाह ने विपक्ष को घेरा

गांधीनगर (मानवीय सोच)  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने द्रौपदी मुर्मू के भारत की राष्ट्रपति चुने जाने को ऐतिहासिक घटना करार देते हुए शनिवार को कहा कि उनकी जीत उन लोगों को करारा जवाब है जो आदिवासी सशक्तिकरण की केवल बात करते हैं लेकिन समुदायों को बांटते हैं। शाह ने कहा कि आदिवासियों का सशक्तिकरण केवल इस बारे में बात करके नहीं बल्कि ऐसे कदमों (मुर्मू के निर्वाचन) से होता है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने वाले दो उम्मीदवारों में से किसी एक का जीतना सामान्य बात है, लेकिन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनने के लिए जीत देश की आजादी के 75 वर्षों के इतिहास में एक ऐतिहासिक घटना है।’

कलाम और कोविंद का भी जिक्र

शाह ने इस मौके पर नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी में कई परियोजनाओं की शुरुआत भी की। उन्होंने कहा कि मुर्मू की जीत उन लोगों को करारा जवाब है जो केवल आदिवासी सशक्तिकरण की बात करते हैं और विभिन्न समुदायों को बांटने का काम करते हैं और इसके नाम पर राजनीति करते हैं।

शाह ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नामों का भी उल्लेख किया। गौरतलब है कि दोनों ही केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में रहने के दौरान देश के शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुने गए थे।

कोविंद संघर्ष के बल पर राष्ट्रपति पद पर पहुंचे

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि जहां कलाम ने देश की रक्षा प्रणाली को मजबूत करके और भारत को विज्ञान के क्षेत्र में विश्व मानचित्र पर लाकर राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दिया, वहीं बहुत ही गरीब दलित परिवार से ताल्लुक रखने वाले कोविंद संघर्ष के बल पर राष्ट्रपति पद पर पहुंचे। उन्होंने कहा, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ऐसे क्षेत्र से आती हैं, जहां कई लोग यह भी नहीं जानते कि राष्ट्रपति क्या होता है।’

Scroll to Top