ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या राम मंदिर में भगवान सूर्य की किरण से होगा रामलला का अभिषेक,

अयोध्या  (मानवीय सोच) भगवान राम का मंदिर इतना भव्य और दिव्य होगा जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। रामलला के मंदिर की कई विशेषताओं में से एक विशेषता ये होगी कि रामनवमी के दिन रामलला का अभिषेक सूर्य की पहली किरण से होगा। जी हां, रामनवमी के दिन भगवान सूर्य अपनी पहली किरण से रामलला का अभिषेक करेंगे। मंदिर निर्माण में इस तरह की व्यवस्था की जा रही है कि सूर्य की पहली किरण रामलला के मस्तक को प्रकाशित करे। यही नहीं मंदिर परिसर में रामायणकालीन वृक्ष लगाए जा रहे हैं। यानी आने वाले दिनों में जब राम मंदिर बनकर तैयार होगा और आप उसके दर्शन करने जाएंगे तो आप अपनी आखों से उस दिव्यता को महसूस कर पाएंगे तो राम राज्य में मिला करती थी।

सूर्य की पहली किरण से रामलला का अभिषेक हो सके इसके लिए आर्किटेक्ट के साथ-साथ अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से भी सहयोग लिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रामलला का मंदिर 20 एकड़ जमीन पर होगा और बाकी की 50 एकड़ जमीन पर हरियाली की जाएगा और वाल्मीकि रामायण में जिन वृक्षों का जिक्र किया गया है वो वृक्ष लगाए जाएंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक भगवान राम का जन्म रामनवमी के दिन दोपहर बारह बजे हुआ था। इसलिए ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि हर रामनवमी पर सूर्य भगवान मंदिर के गर्भ गृह में भगवान राम के मस्तक को प्रकाशित कर सकें। अंतरिक्ष वैज्ञानिक भी इस बारे मे काम कर रहे हैं।

चंपत राय के मुताबिक 70 एकड़ जमीन में से 50 एकड़ जमीन पर पेड़ पौधे लगेंगे और पूरी हरियाली होगी। रामलला मंदिर परिसर में कौन-कौन से वृक्ष लगाए जा सकते हैं इसको लेकर रिसर्च चल रहा है।

Scroll to Top