ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेताओं को नोटिस भेजा

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी द्वारा गोवा में बार चलाए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया है. उन्होंने इस मामले में अब कांग्रेस के कई नेताओं को नोटिस भेजा है. स्मृति ईरानी ने उनकी 18 साल की बेटी पर टिप्पणी पर कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा, जयराम रमेश, नेता डिसूजा और कांग्रेस को कानूनी नोटिस भेजा और उनसे बिना शर्त लिखित माफी मांगने और आरोपों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने के लिए कहा है. कांग्रेस नेताओं ने स्मृति ईरानी की बेटी के गोवा में बार होने का गंभीर आरोप लगाया था.

हालांकि इस इससे पहले भी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के आरोपों को झूठा बता चुकी हैं. उन्होंने  शनिवार को कहा था कि उनकी बेटी 18 साल की है. बेटी कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा है और किसी बार का संचालन नहीं कर रही है. स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ऐसे आरोप लगाकर उनकी बेटी का कैरेक्टर असैसिनेशन कर रही है.

बता दें कि कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया था कि स्मृति ईरानी (Smriti Irani) की बेटी गोवा में ‘गैरकानूनी बार’ चला रही हैं. विपक्षी पार्टी ने पीएम मोदी (PM Modi) से गुजारिश की कि वो केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री को बर्खास्त करें. हालांकि, स्मृति ईरानी की बेटी की ओर से इन आरोपों को पहले ही खारिज कर दिया गया है. केंद्रीय मंत्री की पुत्री के वकील कीरत नागरा ने कहा, उनकी मुवक्किल ‘सिली सोल्स’ नामक रेस्तरां की न तो मालकिन हैं और न ही इसका संचालन करती हैं. उन्हें कोई कारण बताओ नोटिस भी नहीं जारी किया गया है.

Scroll to Top