ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

संसद में केंद्रीय रक्षा राज्‍यमंत्री ने कहा : युवाओं के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा की नहीं है योजना

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)   दुनिया के कई देशों में युवाओं के लिए अनिवार्य सैन्‍य सेवा (Compulsory Military Service) का प्रावधान है. भारत में भी कई मौकों पर यह मांग की जाती रही है. हालांकि इसे लेकर अब सरकार ने संसद में स्‍पष्‍टीकरण दिया है. केंद्रीय रक्षा राज्‍यमंत्री अजय भट्ट (Union Minister of State for Defense Ajay Bhatt) ने लोकसभा में अरुण कुमार और अन्‍य द्वारा पूछे गए प्रश्‍नों का लिखित जवाब देते हुए ऐसी किसी भी योजना से इनकार किया है.

रक्षा राज्‍यमंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में कहा कि सरकार ने सशस्त्र सेनाओं में युवाओं की अनिवार्य सेवा के लिए कोई योजना नहीं बनाई है. सदन के पटल पर यह जानकारी रखते हुए रक्षा राज्‍यमंत्री ने यह भी कहा कि अग्निपथ स्‍कीम के कार्यान्‍वयन में सैनिक स्‍कूलों की कोई भूमिका नहीं है.

अजय भट्ट ने संसद को जानकारी दी कि सरकार ने गैर सरकारी संगठनों/निजी स्कूलों/राज्य सरकारों के साथ भागीदारी के रूप में 100 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना का अनुमोदन किया है. यह योजना मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों/संघ क्षेत्रों के लिए है. हालांकि शर्त है कि आवेदक स्‍कूल पात्रता मापदंडों को पूरा करते हों और उसके साथ  स्‍कूल सोसाइटी द्वारा गैर-सरकारी संगठनों/निजी/राज्य सरकार के स्कूलों के साथ एमओए पर हस्ताक्षर किए गए हों. अन्य बातों के साथ-साथ देश के जनजातीय क्षेत्रों सहित सभी जिलों को शामिल करने के लिए सशस्त्र सेनाओं द्वारा भर्ती रैलियां आयोजित की जाती हैं.

Scroll to Top