ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश यादव से तलाक पर बोले- ओपी राजभर : अपनी भाभी और चाचा को संभाल नहीं पाए, मुझे क्या संभालेंगे

जौनपुर  (मानवीय सोच)  समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर एक बार फिर हमला बोला है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि 2024 में किसी भी दल के साथ मिलकर गठबंधन करने में कोई परहेज नहीं है। बसपा के साथ मिलकर राजनीति कर सकते हैं। उन्होंने साफ किया कि सपा और सुभासपा में दोनों तरफ से तलाक हो चुका है।
रविवार को शहर स्थित जनक कुमार विद्यालय में पूर्वांचल युवा मंच की ओर से आयोजित युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने आये थे। मीडिया के साथ बातचीत में ओम प्रकाश ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि मैंने अखिलेश से कहा था कि कुछ दिन नान एसी की हवा ली जाय। मैदान में निकला जाय। मेरी नहीं सुनी गयी। न ही राष्ट्रपति के चुनाव में बैठक में बुलाया गया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी भाभी अपर्णा और चाचा शिवपाल को सम्भाल नहीं पाये तो हमें कहां से सम्भाल पायेंगे। वे किसी की सुनते नहीं। टिकट के बंटवारे में पक्षपात करते हैं। उनका बताया कि सपा से गठबंधन टूट चुका है।

2024 चुनाव के बारे में रणनीति बनाये जाने के बारे में ओम प्रकाश ने कहा कि अकेले कोई पार्टी सरकार नहीं बना सकती है। मुझे भी किसी ने किसी से गठबंधन करना है। मैं बसपा से बात करने के मूड में हूं। कारण कि बसपा जमीनी कार्यकर्ताओं से बात करती है। आजमगढ़ उप चुनाव में बसपा ने बेहतर प्रदर्शन भी किया है। बसपा मुखिया मायावती और भाजपा नेता अमित शाह भी एसी में रहते हैं लेकिन कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हैं।

एक सवाल के जवाब में कि निषाद पार्टी मुखिया संजय निषाद ने कहा है कि सुभासपा भाजपा में आयेगी? उन्होंने तीखा व्यंग किया। कहा कि डा. संजय निषाद भाजपा के मालिक नहीं हैं। भाजपा में सिर्फ दो नेताओं की चलती है। पीएम मोदी और अमित साह पार्टी को चला रहे हैं। इस दौरान सुभासपा विधायक बेदी राम, डा. जेपी सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Scroll to Top