कानपुर (मानवीय सोच) लम्बे इंतजार के बाद यूपी पर मॉनसून थोड़ा सा मेहरबान हुआ लेकिन जरा सी बारिश में ही इसके साइड इफेक्ट्स नजर आने लगे। कानपुर और यूपी के आसपास जगहों पर हो रही बारिश और कई मंडलों में ट्रैक उच्चीकरण,दोहरीकरण के चल रहे कामों का असर ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ा है।
शनिवार से लेकर रविवार सुबह आठ बजे तक दिल्ली-हावड़ा, मुंबई,रूटों पर चलने वाली कानपुर शताब्दी सहित 24 ट्रेनें घंटों लेट हो गईं। इन ट्रेनों से आने वाले यात्रियों को रिसीव करने वालों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
रेलवे अफसरों ने बताया कि 02591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 11 घंटे, बरौनी-मुंबई, बांद्रा-साबरमती एक्सप्रेस, हैदराबाद डेक्कन -गोरखपुर एक्सप्रेस, बरौनी -नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, नई दिल्ली- लखनऊ तेजस एक्सप्रेस ट्रेनें एक से तीन घंटे देरी से पहुंची।
बरौनी -मुंबई बांद्रा 19038 रात 1:45 बजे आना था रात तीन बजे आकर गई। दरभंगा -अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 19166 को रात एक बजे आना था पर रात ढाई आकर गई। 02575 को रात 11:00 बजे आना था लेकिन रात सवा दो बजे आकर गई। बरौनी- नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस 02563 रात 10 के स्थान पर दो बजे रात में आकर गई।
