रोडवेज में मृतक आश्रितों की भर्ती का रास्ता साफ

लखनऊ  (मानवीय सोच) एक बार फिर से रोडवेज में मृतक आश्रितों की भर्ती की कवायद तेज हो गई है। शासन ने एक बार से मृतक आश्रितों की सूची का ब्योरा मांगा है। भर्ती को लेकर दोबारा ब्योरा मांगा जा रहा है। सूची में 30 जून 2022 तक आश्रितों का ब्योरा भेजा है। 815 मृतक आश्रित शामिल है। सूची के अनुसार भर्ती के लिए इनमें 795 बस परिचालक और मात्र 20 चालक है। इनकी नौकरी का रास्ता साफ है। भर्ती प्रक्रिया में तेजी आई है। जल्द ही परिवहन मंत्री के आदेश पर मृतक आश्रितों की भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र जारी हो सकते हैं।

उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम में पांच साल पहले 2018 मृतक आश्रितों की भर्ती हुई थी। इनमें 588 बस चालक परिचालक मिलाकर आश्रित शामिल रहे। इस बार मृतक आश्रितों की लंबी सूची है। ऐसे में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने भी मृतक आश्रितों के परिजनों से मिलकर जल्द ही भर्ती के आदेश जारी करने के लिए आश्वासन दे चुके है। जल्द ही शासन स्तर पर निर्णय लिए जाने की उम्मीद जग गई है।

परिवहन निगम मुख्यालय, लखनऊ के प्रधान प्रबंधक कार्मिक, अतुल जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि शासन ने मृतक आश्रितों की सूची मांगी है। जिसमें 815 चालक परिचालक के तौर पर मृतक के नाम हैं। उम्मीद है जल्द ही भर्ती के संबंध में नियुक्ति करने के निर्णय लिए जा सकते है।

पिछली बार जब भर्ती हुई ती तो चालक, परिचालक मिलाकर करीब 588 मृतक आश्रितों की भर्ती की गई थी जबकि इस बार ये सूची पिछली बार की तुलना में ज्यादा बड़ी है। इस बार 800 से ऊपर नाम इस सूची में शामिल हैं। हालांकि परिवहन मंत्री ने मृतक आश्रितों से मिलकर उन्हें जल्द ही भर्ती कराने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *