ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पूर्व राष्ट्रपति ने सिर्फ BJP का एजेंडा पूरा किया : महबूबा मुफ्ती

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  जम्मू-कश्मीर  की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती  ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कोविंद पर बीजेपी (BJP) के राजनीतिक एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया है. मुफ्ती ने कहा कि बीजेपी के एजेंड़े को पूरा करने के लिए कई बार कोविंद ने देश के संविधान को ताक पर रख कर काम किया है.

आज सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और देश के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार गृहण किया. इसके बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया गया.

देश की नई राष्ट्रपति के शपथ लेने के तुरंत बाद उनके पूर्ववर्ती राम नाथ कोविंद पर महबूबा मुफ्ती ने निशाना साधा. महबूबा ने कहा, “निवर्तमान राष्ट्रपति एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जहां भारतीय संविधान को पंद्रहवीं बार कुचला गया था. चाहे वह अनुच्छेद 370, सीएए को खत्म करना हो या अल्पसंख्यकों और दलितों को बेधड़क निशाना बनाना हो, उन्होंने भारतीय संविधान की कीमत पर बाजेपी के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया.”

कोविंद के बचाव में उतरे किरेन रिजिजू 
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने महबूबा की टिप्पणियों को खारिज किया है. रिजिजू ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “हमें गलत तरीके से दिए गए हर किसी के बयान को महत्व नहीं देना चाहिए.

मुफ्ती ने अपने ट्विट में क्या लिखा
मुफ्ती ने अपने ट्विट में लिखा, “निवर्तमान राष्ट्रपति अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जहां भारतीय संविधान को पंद्रहवीं बार कुचला गया था. चाहे वह अनुच्छेद 370, सीएए को खत्म करना हो या अल्पसंख्यकों और दलितों को बेधड़क निशाना बनाना हो, उन्होंने भारतीय संविधान की कीमत पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया.”

Scroll to Top