ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गुजरात शराबकांड में अब तक 28 की मौत : बेचा गया था 600 लीटर ‘जहर

गुजरात  (मानवीय सोच)   बोटाद जिले में जहरीली शराब के सेवन से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 28 पहुंच गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वहीं लोगों की मौत के लिए जिम्मेदारों की तलाश में एटीएस और क्राइम ब्रांच के अफसर लगे हुए हैं।

गुजरात के डीजीपी आशीष भाटिया ने बताया कि इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या 28 तक पहुंच गई है। इसके अलावा करीब 30 लोगों का इलाज अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि बरवाला, रानपुर और अहमदाबाद ग्रामीण में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अलावा स्थानीय पुलिस एसआईटी का भी गठन कर रही है। उन्होंने बताया कि केमिकल को सीधे पानी में मिलाया गया और फिर लोगों को शराब बताकर बेच दिया गया। उन्होंने बताया कि 600 लीटर केमिकल युक्त पानी को शराब के नाम पर 40,000 रुपये में बेचा गया था।

संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
अधिकारियों ने बताया कि भावनगर, बोटाद, बरवाला और धंधुका के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में करीब 30 लोगों का इलाज हो रहा है। इससे पहले गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने कहा था कि पुलिस ने बोटाद जिले से तीन लोगों को हिरासत में लिया है जो कथित तौर पर नकली देशी शराब बनाने और बेचने में शामिल थे। इसके अलावा कुछ और लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला सोमवार की सुबह तब सामने आया जब बरवाला तालुका के रोजिड गांव और आसपास के अन्य गांवों में रहने वाले कुछ लोगों की हालत बिगड़ने पर बरवाला और बोटाद कस्बों के सरकारी अस्पतालों में उन्हें भर्ती किया गया।

एटीएस भी कर रही जांच
पुलिस महानिरीक्षक (भावनगर रेंज) अशोक कुमार यादव ने कहा था कि घटना की जांच के लिए और नकली शराब बेचने वाले अवैध कारोबारियों को पकड़ने के लिए पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारी के तहत एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) और अहमदाबाद अपराध शाखा भी जांच में शामिल है।

Scroll to Top