ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मनोहर लाल खट्टर बोले- जर्मनी की तरह भारत और पाकिस्तान भी हो सकते हैं एक

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) जब पश्चिमी और पूर्वी जर्मनी का एकीकरण हो सकता है तो फिर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश फिर से एक क्यों नहीं हो सकते। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा के एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने देश के विभाजन को दुखद करार देते हुए इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के कुछ लोग सत्ता लेने की जल्दी न दिखाते तो शायद बंटवारा न होता। मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ‘विभाजन नहीं हुआ होता, यदि कांग्रेस के कुछ लोगों ने सत्ता लेने में जल्दी न दिखाई होती। यदि वह थोड़ी सी सत्ता छोड़ देते तो फिर विभाजन को रोका जा सकता था। हम चाहते हैं कि पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध रहें। यदि पूर्वी और पश्चिम जर्मनी इकट्ठे हो सकते हैं तो भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश क्यों नहीं हो सकते?’

उन्होंने कहा कि जर्मनी के दोनों हिस्सों के लोगों ने खुद ही उस दीवार को तोड़ दिया था, जो विभाजन के चलते बनाई गई थी। उन लोगों ने वैचारिक मतभेद मिटा दिए थे। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे की एक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए उन्होंने यह बात कही। गुरुग्राम में चल रहे कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक वोट बैंक पॉलिटिक्स की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यही विचारधारा रही है कि कैसे शासन किया जाए और लोगों को उसके लिए किस तरह से बांटने का काम किया जाए। भाजपा का ऐसा लक्ष्य नहीं है।

‘भारत को चुनने वालों को दिया अल्पसंख्यक का तमगा’

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस जैसी ही विचारधारा हमारी भी होती तो फिर हम देश के लिए कुछ नहीं करते। कांग्रेस में तो सिर्फ मैं, मेरा घर, मेरा परिवार और मेरा बेटा की सोच है। इसके आगे वो लोग बढ़ते ही नहीं हैं। लेकिन भाजपा का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। खट्टर ने कहा कि विभाजन धर्म के आधार पर किया गया था। लेकिन कुछ लोगों ने यहीं रहने का फैसला लिया और कहा कि यह हमारा ही देश है। लेकिन ऐसे लोगों को अल्पसंख्यक का तमगा देकर उनके मन में असुरक्षा का भाव पैदा किया गया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के मन में असुरक्षा का भाव ऐसे शब्द से पैदा हुआ है, जो नहीं होना चाहिए था।

खट्टर बोले- कांग्रेस ने हमेशा दिखाया संघ का डर

हरियाणा के सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने इससे भी आगे जाते हुए, मुस्लिमों को भय दिखाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि यह देश हमारी सामूहिक पहचान है और हमें इसे बनाकर रखना है। हमें अल्पसंख्यक समुदायों के लिए भी काम करना होगा। कांग्रेस ने हमेशा लोगों को संघ के नाम से डराने का काम किया है। उन्हें बताया गया कि संघ तो खा जाएगा, संघ तो मार देगा।

Scroll to Top