ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव के करीबी को क्यों गिरफ़्तार किया

पटना  (मानवीय सोच) बिहार के राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है. सीबीआई ने राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव के रेल मंत्री के कार्यकाल में जमीन के बदले नौकरी घोटाले में आज पूर्व विधायक और लालू परिवार के करीबी भोला यादव को गिरफ्तार किया है. सीबीआई की मानें तो भोला इस घोटाले के किंगपिन हैं. लालू यादव के 2004 से 2009  के रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान कई लोगों से रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लिखाने के घोटाले के संबंध में पिछले कुछ दिनों में भोला यादव से दिल्ली में कई दौर की पूछताछ की गई. मंगलवार शाम उन्हें हिरासत में ले लिया गया. इस पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि सीबीआई की कारवाई संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का पराकाष्ठा है.

क्यों हुई भोला यादव की गिरफ्तारी
लालू यादव के 2004 से 2009 तक रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान कई लोगों से रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लिखाने के घोटाले के मामले में पिछले दिनों भोला यादव से दिल्ली में कई दौर की पूछताछ की गई थी. मंगलवार शाम को उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया. इस पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि सीबीआई की कारवाई संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का पराकाष्ठा है.

वहीं भाजपा के मंत्रियों का कहना है कि ये जांच काफी समय से चल रही है और लालू यादव के घर पर भी इस संबंध में छापेमारी हो चुकी है. भोला यादव उनके राजदार रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ कारवाई हुई है. मंत्री पथ निर्माण नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस और जो उनके तथाकथित शागिर्द बने हुए हैं, वही लोग इसको उजागर करने वाले हैं. अब क्या चाहते हैं कि जांच नहीं हो. वहीं भोला यादव के गिरफ़्तारी से इस मामले में लालू यादव और उनके परिवार के लिए मुश्किलें अब और बढ़ सकती है.

Scroll to Top