ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार : तानाशाहों से लड़ना हमें बखूबी आता है

नई दिल्ली (मानवीय सोच) कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर कीमतों में वृद्धि से लेकर, ED समेत केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, बेरोजगारी और जीएसटी के मुद्दों पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट किया है कि सिलेंडर ₹1053 का क्यों? दही-अनाज पर GST क्यों? सरसों का तेल ₹200 क्यों? महंगाई और बेरोजगारी पर सवाल पूछने के अपराध में ‘राजा’ ने 57 MPs को गिरफ़्तार और 23 MPs को निलंबित किया गया है. राजा को लोकतंत्र के मंदिर में सवाल से डर लगता है, पर तानाशाहों से लड़ना हमें बखूबी आता है.

इससे पहले भी राहुल ने ट्वीट किया था कि देश के ‘राजा’ का हुक्म है – जो बेरोज़गारी, महंगाई, गलत GST,अग्निपथ पर सवाल पूछेगा – उसे कारागृह में डाल दो. भले ही मैं अभी हिरासत में हूं, भले ही देश में अब जनता की आवाज़ उठाना जुर्म हो, लेकिन वो हमारा हौसला कभी नहीं तोड़ पाएंगे.

गौरतलब है कि तीसरे राउंड की पूछताछ के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ED दफ्तर पहुंच गई हैं. उनके साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी भी हैं. नेशनल हेराल्‍ड न्‍यूजपेपर से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को भी सोनिया गांधी से पूछताछ की थी, जो कि 6 घंटे तक चली थी. इससे पहले सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से एजेंसी ने 21 जुलाई को पूछताछ की थी, जो कि लगभग 3 घंटे तक चली थी. इस दौरान उनसे 28 सवाल किए गए थे.

यह पूछताछ समाचार पत्र ‘नेशनल हेराल्ड’ और ‘यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से जुड़ी है. अधिकारियों ने बताया कि कोविड अनुकूल प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूछताछ के सत्र किए जा रहे हैं और इसे ऑडियो-वीडियो माध्यम से रिकॉर्ड किया जा रहा है. कांग्रेस ने अपने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ एजेंसी की कार्रवाई की निंदा की है और इसे ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध तथा उत्पीड़न” करार दिया है.

Scroll to Top