ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तमिलनाडु में 12वीं के छात्र की कथित तौर पर खुदकुशी से मौत

तमिलनाडु (मानवीय सोच)  आज कथित तौर पर आत्महत्या से 12वीं कक्षा के एक लड़के की मौत हो गई. ये दो सप्ताह में पांचवां मामला है. लड़का शिवगंगा जिले में अपने घर पर मृत पाया गया. पुलिस ने कहा कि उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने कहा है कि उसे गणित और बायोलॉजी मुश्किल लग रहा है. इससे पहले भी तमिलनाडु में चार स्कूली छात्राओं की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत की खबर सामने आई थी.

बता दें कि शिवकाशी में आज सुबह 11वीं कक्षा की एक छात्रा अपने घर में मृत पाई गई. संदेह है कि ये आत्महत्या का मामला हो सकता है. हालांकि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. एक पुलिस अधिकारी ने NDTV से कहा, “जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, हम कुछ नहीं कहेंगे.” एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि लड़की के अक्सर पेट में तेज दर्द होता था. बता दें कि दो हफ्तों में छात्रा की मौत का ये चौथा मामला था. पिछले दो हफ्तों में राज्य में 12वीं कक्षा के चार और अब 11वीं कक्षा के एक स्टूडेंट की मौत हुई है, जिनमें से चार मौतें पिछले दो दिनों में हुई हैं

वहीं बार-बार हो रही मौतों से चिंतित मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने छात्राओं से आत्महत्या के विचारों से दूर रहने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि, “लड़कियों को कभी भी आत्महत्या के विचारों में नहीं धकेलना चाहिए. परीक्षणों को उपलब्धियों में बदल दें.” उन्होंने कहा था कि छात्रों के यौन, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

Scroll to Top