ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ: राज्यपाल ने दी सरकार की साख बढ़ाने की सलाह

लखनऊ (मानवीय सोच)   राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश मंत्रिमंडल को सुशासन की सीख देते हुए कहा कि सभी कैबिनेट व राज्यमंत्री आपस में मिलकर काम करें। इससे सरकार की साख बढ़ेगी और जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ हो सकेगा। उन्होंने मंत्रियों को अच्छी छवि बरकरार रखने और युवाओं को आगे बढ़ाने की भी नसीहत दी।

राज्यपाल ने कहा, ‘मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को ध्यान रखना चाहिए कि राज्यमंत्री उनके सहयोगी हैं। उनके साथ सामंजस्य के साथ काम करेंऔर आम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करें।’ गौरतलब है कि जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने हाल ही में राज्यपाल को अपना इस्तीफा यह आरोप लगाते हुए भेज दिया था कि उनके कैबिनेट मंत्री ने उन्हें काम नहीं दिया और न ही उन्हें कोई तवज्जो नहीं मिलती है।

छवि पर न लगने दें दाग 

राज्यपाल ने मंत्रियों को सलाह देते हुए कहा कि सरकार की छवि का खास ध्यान रखा जाए। मंत्रियों का यही प्रयास हो कि जैसी छवि सरकार बनने के वक्त उनकी थी, वैसी ही पांच साल बाद भी रहे।

सीएम के कार्य को सराहा

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज की सराहना करते हुए कहा, ‘जब मैं पहले जिलों में जाती थी तो लोग ज्यादा शिकायत करते थे लेकिन अब शिकायतों के आने का सिलसिला कम हुआ है। मंत्रियों को चाहिए कि जनता की शिकायतों पर पूरा ध्यान दें।’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खुद के गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए कामकाज के अनुभवों को मंत्रियों से साझा किया। मंत्रियों को कामकाज और बेहतर करने के लिए सभी का सहयोग लेने और मिलजुल कर काम करने की सलाह दी।

मंत्रियों ने काम का दिया ब्योरा 

सभी मंत्रियों ने उन्हें अपने विभाग के सौ दिन के कामकाज की जानकारी दी। साथ ही छह महीने की योजना के बारे में बताया।

Scroll to Top