ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उद्धव ठाकरे को पहला चुनावी झटका देने की तैयारी में एकनाथ शिंदे और भाजपा

मुंबई (मानवीय सोच)  शिवसेना से बगावत कर सीएम बनने वाले एकनाथ शिंदे अब उद्धव ठाकरे को नया झटका देने वाले हैं। कुछ ही समय में बीएमसी समेत महाराष्ट्र में कई नगर निगम चुनाव होने वाले हैं। एकनाथ शिंदे ने इन चुनावों में भाजपा के साथ मिलकर शिवसेना की जमीन खिसकाने की तैयारी शुरू कर दी है। एकनाथ शिंदे गुट के सूत्रों के मुताबिक मुंबई, पुणे, औरंगाबाद समेत कई नगर निगमों के चुनाव में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव में उतरा जाएगा। यह लगभग तय है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिंदे समूह और भाजपा आगामी नगरपालिका चुनाव एक साथ लड़ेंगे। औरंगाबाद नगर निगम चुनाव के मौके पर नया गठबंधन बना है।

फिलहाल सीट आवंटन को लेकर भाजपा और शिंदे समूह के बीच प्रारंभिक बैठक हुई है। शिंदे समूह के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष राजेंद्र जंजल ने इस बात की जानकारी दी है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनी है। उसके बाद यह पहला मौका है, जब दोनों आगामी नगर निगम चुनाव एक साथ लड़ेंगे। शिंदे पहले ही औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने की घोषणा कर चुके हैं। औरंगाबाद से शिवसेना के सभी छह विधायक शिंदे समूह में शामिल हो गए हैं। इस वजह से शिवसेना पहले से ही मुश्किल में है। हिंदुत्व के मुद्दे पर अगर भाजपा और शिंदे समूह एक साथ चुनाव का सामना करते हैं, तो उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को दुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें कि औरंगाबाद से शिवसेना के विधायक उदय सिंह राजपूत, संजय शिरथ, रमेश बोरोन और प्रदीप जायसवाल एकनाथ शिंदे के साथ हैं। इसके अलावा अब्दुल सत्तार और संदीपन भुमरे भी एकनाथ शिंदे के साथ हैं। फिलहाल निगम चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर पहली बैठक हुई है। मीटिंगों में पारित प्रस्ताव पर भाजपा के हाईकमान से चर्चा की जाएगी और फिर चुनाव में उतरने का आखिरी फॉर्मूला तैयार होगा। हालांकि एकनाथ शिंदे गुट और भाजपा के बीच अब तक महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट के गठन पर सहमति नहीं बन सकी है। करीबी तीन सप्ताह बीत चुके हैं और अब तक एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के अलावा किसी मंत्री ने शपथ नहीं ली है।

Scroll to Top