ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कर्नाटक के बीजेपी युवा नेता की हत्‍या के मामले में दो मुस्लिम युवक गिरफ्तार

कर्नाटक (मानवीय सोच)   कर्नाटक के बीजपी युवा नेता प्रवीण नेत्तारु  की हत्‍या के मामले में दो मुस्लिम शख्‍स को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. दक्षिण कन्नड़ जिले के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश भगवान सोनवणे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हावेरी जिले के सावनूर निवासी जाकिर (29) और बेल्लारे के मोहम्मद शफीक (27) के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि प्रवीण नेत्तारू की हत्या की साजिश के पीछे दोनों आरोपी शामिल हैं.गौरतलब है कि प्रवीण नेत्तारु  की कर्नाटक के दक्षिण कन्‍नड़ जिले में हुई हत्‍या के मामले में  पुलिस ने 5 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. जिले के सुलिया तालुक में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए एडीजीपी (कानून व्‍यवस्‍था) आलोक कुमार ने कहा था कि मामले की सभी एंगल्‍स से जांच की जा रही है. एडीजीपी ने तालुक के बेल्‍लारे एरिया का दौरा किया था जहां यहां वारदात हुई, उन्‍होंने इस दौरान स्थिति की समीक्षा भी की. 

उन्‍होंने कहा कि बेल्लारे में बुधवार को जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी थी तब उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्‍का लाठीचार्ज करना पड़ा था. कुछ लोगों ने बीजेपी प्रदेश प्रमुख नलिन कुमार कतील के वाहन को गिराने की कोशिश की थी. दक्षिण कन्‍नड़ जिले के डिप्‍टी कमिश्‍नर केवी राजेंद्र, एसपी ऋषिकेश भगवाना सोनावने और अन्‍य अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे.

 गौरतलब है कि जिला बीजेपी युवा मोर्चा समिति के सदस्‍य 32 वर्षीय प्रवीण की बाइक सवार हमलावरों ने मंगलवार की रात उनके भाई की दुकान के सामने हत्या कर दी थी. हत्‍या से दक्षिण कन्‍नड़ जिले के कई स्‍थानों पर बुधवार को तनाव की स्थिति पैदा गई. कुछ स्‍थानों पर पथराव की घटनाएं हुई और पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्‍का लाठीचार्ज करना पड़ा.

Scroll to Top