ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी सरकार बनाने जा रही है परशुराम तीर्थ सर्किट

लखनऊ (मानवीय सोच)   उत्तर प्रदेश की योगी सरकार परशुराम जन्मस्थली का निर्माण करने जा रही है। योगी सरकार परशुराम तीर्थ सर्किट बनाने जा रही है जिससे 6 जिलों के पांच तीर्थस्थलों को आपस में जोड़ा जाएगा। परशुराम तीर्थ सर्किट का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग करेगा। हिंदुओं की आस्था से जुड़े पांच धामों जिनमें नैमिष धाम, महर्षि दधीचि स्थल मिश्रिख, गोला गोकर्णनाथ, गोमती उद्गम और पूर्णागिरी मां के मंदिर को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा पूर्णागिरी माता के मंदिर से बाबा नीम करौरी धाम और जलालाबाद स्थित परशुराम की जन्मस्थली को जोड़ा जाएगा।

सरकारी की योजना के मुताबिक परशुराम तीर्थ सर्किट यूपी के 6 जिलों से होकर गुजरेगी। इनमें सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद से होकर गुजरेगा। जानकारी के मुताबिक इस सर्किट की लंबाई पांच सौ किलोमीटर से ज्यादा होगी। योगी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर के जलालाबाद स्थित परशुराम जन्मस्थली को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने की मांग की थी।

जितिन प्रसाद ने पिछले दिनों परशुराम जन्मस्थली का भी दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने परशुराम जन्मस्थली के महंत और पुजारियों के अलावा नैमिषधाम के पुजारी और गोला गोकर्णनाथ के पुजारियों और दूसरे साधु-संतों से मुलाकात कर कॉरिडोर की रूपरेखा तैयार की थी। जानकारी के मुताबिक टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और अब जल्द ही इसपर काम होना शुरू हो जाएगा।

 

Scroll to Top