सोशल मीडिया तस्वीरों से अश्लील वीडियो बनाकर 22 महिलाओं को किया ब्लैकमेल

मुंबई (मानवीय सोच) मुंबई में 22 से अधिक महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुजरात से गिरफ्तार किया गया 19 वर्षीय युवक महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाता था और उन्हें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देता था। वह महिलाओं से उन वीडियो को हटाने के लिए जबरन वसूली करता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यक्ति ने महिलाओं के सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी तस्वीरें ली थीं और फिर उन तस्वीरों का इस्तेमाल कर उनसे अश्लील क्लिप बनाई। मुंबई के पुलिस उपायुक्त संजय पाटिल ने कहा कि आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उन्होंने कहा, “वह पीड़ित की सोशल मीडिया तस्वीरें लेता था और उसमें कुछ अश्लील क्लिप जोड़ता था।”

उन्होंने बताया कि अश्लील क्लिप बनाने के बाद वह उन महिलाओं तक पहुंचता और उनसे कंटेंट को हटाने के लिए पैसे मांगता था। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।” पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मुंबई में 22 से अधिक महिलाओं के ‘अश्लील’ वीडियो बनाए थे। वह सोशल मीडिया से कंटेंट हटाने के बदले उनसे पैसे वसूल करता था। आरोपी को शुक्रवार 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखा गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *