ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी पर उद्धव ठाकरे के बिगड़े बोल, कहा-उन्हें कोल्हापुरी जूते दिखाने का समय

महाराष्ट्र  (मानवीय सोच)   गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के बयान पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। हालांकि अपनी प्रतिक्रिया में उद्धव ने कुछ गलत शब्दों का इस्तेमाल करते भी सुने जा रहे हैं। उद्धव ने कहा कि गवर्नर ने महाराष्ट्र में बहुत कुछ देखा है। अब उन्हें कोल्हापुरी जूते दिखाने का वक्त आ गया है। गौरतलब है कि कोश्यारी ने शुक्रवार शाम एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि मुंबई में गुजराती और राजस्थानी लोग नहीं रहेंगे, तो यहां पैसा नहीं बचेगा और यह देश की आर्थिक राजधानी नहीं रहेगी। इस टिप्पणी को लेकर हुए विवाद के बाद राज्यपाल ने शनिवार को कहा कि उनकी टिप्पणियों को गलत समझा गया है। उन्होंने कहा कि उनका मराठी भाषी लोगों की कड़ी मेहनत को कमतर करने का कोई इरादा नहीं था।

लोग निकाल सकते हैं मनचाहा मतलब
उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने पिछले तीन साल में महाराष्ट्र की खूबसूरत गुफाएं देखीं। शिवाजी के किले और अन्य अच्छी चीजें देखीं। लेकिन अब उन्हें कोल्हापुरी जूते दिखाने का वक्त आ गया है, क्योंकि कोल्हापुरी जूता भी महाराष्ट्र की शान है। उद्धव ने आगे कहा कि लोग मेरी बात का मनचाहा मतलब निकाल सकते हैं, लेकिन अब वक्त आ गया है कि भगत सिंह कोश्यारी को दुनिया के मशहूर कोल्हापुरी जूते दिखा दिए जाएं। अब यह जूते लोग कैसे इस्तेमाल करेंगे यह उन पर निर्भर करता है।

घर भेजा जाए या जेल
इस बीच महाराष्ट्र में कोश्यारी के बयान की आलोचना हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उनसे माफी की भी मांग की। ठाकरे ने मातोश्री में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह तय करने का समय आ गया है कि कोश्यारी को वापस घर भेजा जाए या फिर जेल भेजा जाए। पिछले तीन साल से महाराष्ट्र में रहने के बावजूद वह लगातार मराठियों के खिलाफ बोल रहे हैं। अब अपने इस बयान के बाद एक बार फिर उन्होंने राज्यपाल पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

भाषण मुंबई में लिखे जा रहे या दिल्ली में?
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्यपाल की कुर्सी की काफी इज्जत करते हैं। लेकिन इस कुर्सी पर बैठने वाला ही इसकी इज्जत नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के पद की एक गरिमा है। वह राष्ट्रपति के दूत हैं। वह यहां की तमाम सुविधाओं का फायदा उठा रहे हैं और फिर यहां के लोगों का अपमान कर रहे हैं। ठाकरे ने कहा कि ऐसे बयान दुर्घटनावश नहीं आते हैं। मुझे नहीं पता कि उनके भाषण मुंबई में लिखे जाते हैं या दिल्ली में, यह जांच का विषय है।

Scroll to Top