नई दिल्ली (मानवीय सोच) अक्षय कुमार एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। यह विवाद बॉलीवुड फिल्म अभिनेता की आने वाली फिल्म रामसेतु को लेकर उठा है। असल में पॉलिटिशियन सुब्रमण्यम स्वामी ने अक्षय कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि अक्षय की फिल्म रामसेतु में गलत तथ्य दिखाए जा रहे हैं। इस बारे में उन्होंने शनिवार को दो ट्वीट्स भी किए। इन ट्वीट में स्वामी ने अभिनेता की नागरिकता पर भी सवाल उठाया लिखा कि अगर अक्षय कुमार विदेशी नागरिक हैं तो उन्हें देश से बेदखल करने को भी बोल सकते हैं। इसके उनके साथ अभिनेता समेत फिल्म निर्माताओं पर भी केस करने की बात कही है।
दो ट्वीट किए हैं
इस फिल्म को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने दो ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में स्वामी ने लिखा है कि मैं अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी कर्मा मीडिया के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाला हूं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म रामसेतु को गलत ढंग से दिखाया है। स्वामी ने लिखा है कि अक्षय कुमार की फिल्म से रामसेतु की छवि को नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही कानूनी प्रक्रिया की बात करते हुए वह लिखते हैं कि मेरे वकील सत्य सभरवाल ने केस का ड्राफ्ट फाइनल कर लिया है।
The suit for compensation has been finalised by my associate Satya Sabharwal Adv. I am suing Akshay Kumar, actor & Karma Media for damages cause by falsification in portrayal of the Ram Setu issue in their film for release.
— Subramanian Swamy (@Swamy39) July 29, 2022
नागरिकता पर यह बोले
सुब्रमण्यम स्वामी यहीं नहीं रुके। इसके बाद अपनी अगली ट्वीट में उन्होंने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर भी सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि अगर अक्षय कुमार एक विदेशी नागरिक हैं तो हम उन्हें गिरफ्तार करने के साथ देश से बाहर निकालने की भी मांग करेंगे। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर अक्सर अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर सवाल उठते रहते हैं। इसमें कहा जाता है कि अक्षय कुमार कनाडा के नागरिक हैं। हालांकि खुद अक्षय कुमार ने कभी इस बारे में सार्वनजिक रूप से इस पर कोई बयान नहीं दिया है।
